मेकॉन को मध्यप्रदेश में मिला प्रतिष्ठित आईईआई इंडस्ट्री एक्सलेंस अवार्ड

‘री-इमेजिनिंग टूमारो : शेपिंग द फ्यूचर थ्रू डिसरप्टिव एंड इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजीज’ विषय पर आयोजित 38वीं भारतीय कांग्रेस में प्रतिष्ठित ‘आईईआई इंडस्ट्री एक्सलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया.
झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रतिष्ठित संस्थान मेकॉन को मध्यप्रदेश के जबलपुर में प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बुधवार (27 दिसंबर) को आयोजित हुआ. ‘री-इमेजिनिंग टूमारो : शेपिंग द फ्यूचर थ्रू डिसरप्टिव एंड इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजीज’ विषय पर आयोजित 38वीं भारतीय कांग्रेस में प्रतिष्ठित ‘आईईआई इंडस्ट्री एक्सलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. 38वीं भारतीय कांग्रेस की मेजबानी ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), जबलपुर चैप्टर’ की ओर से हो रहा है. आयोजन भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से हुआ है. तीन दिवसीय समारोह 27 से 29 दिसंबर 2023 चलेगा. मेकॉन को पुरस्कृत किए जाने के दौरान मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, भारत सरकार के पूर्व सचिव यूपी सिंह भी मौजूद थे. मेकॉन के सीएमडी अजित कुमार सक्सेना और निदेशक (वाणिज्य) संजय कुमार वर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया. देश-विदेश के जाने-माने टेक्नोक्रेट्स और शिक्षाविदों के बीच मेकॉन के पदाधिकारियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया.
Also Read: चंद्रयान-3 : मेकॉन के 50 इंजीनियर्स की टीम ने इसरो के लिए डिजाइन किया था लांचिंग पैड
मेकॉन के सीएमडी ने सभी कर्मचारियों की बधाई
मेकॉन के देवाशीष वर्मा ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेकॉन के कई दशकों की उत्कृष्ट इंजीनियरिंग क्षमताओं और समृद्ध एवं विविध उद्योगों में उसकी निपुणता का प्रतीक है. यह पुरस्कार ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ देश को औद्योगिक रूप से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भारतीय उद्योगों के त्वरित विकास में सहयोग हेतु मेकॉन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. इस उपलब्धि के लिए सीएमडी अजित कुमार सक्सेना और निदेशक (वाणिज्य) संजय कुमार वर्मा ने मेकॉन के सभी कर्मचारियों को बधाई दी है.
Also Read: मेकॉन स्थित जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र में कविता-भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




