मेंगलुरु से वापसी की इच्छा रखने वाले प्रवासी श्रमिकों में सबसे ज्यादा लोग झारखंड के
Author : Mithilesh Jha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 May 2020 9:59 AM
मेंगलुरु के दक्षिण कन्नड़ जिला से सबसे ज्यादा प्रवासी श्रमिक झारखंड लौटने के लिए बेताब हैं. मेंगलुरु जिला प्रशासन के ‘सेवा सिंधु’ पोर्टल पर 40,510 लोगों ने अपने घर लौटने की अनुमति मांगी है. इनमें सबसे ज्यादा झारखंड के प्रवासी हैं. झारखंड के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और बंगाल शामिल हैं. अपने घर लौटने की अनुमति मांगने वाले लोगों की संख्या में 9 मई को ट्रेन खुलने के बाद से तेजी से इजाफा हुआ है.
रांची : मेंगलुरु के दक्षिण कन्नड़ जिला से सबसे ज्यादा प्रवासी श्रमिक झारखंड लौटने के लिए बेताब हैं. मेंगलुरु जिला प्रशासन के ‘सेवा सिंधु’ पोर्टल पर 40,510 लोगों ने अपने घर लौटने की अनुमति मांगी है. इनमें सबसे ज्यादा झारखंड के प्रवासी हैं. झारखंड के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और बंगाल शामिल हैं. अपने घर लौटने की अनुमति मांगने वाले लोगों की संख्या में 9 मई को ट्रेन खुलने के बाद से तेजी से इजाफा हुआ है.
दक्षिण कन्नड़ जिला से अब तक 10,490 लोग अपने गृह राज्य लौटे हैं. सबसे पहले झारखंड के लिए ट्रेन खुली थी, जिसमें 1,148 यात्री अपने घर लौटे. इसके बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए 10 मई को ट्रेन खुली, 11 मई को उत्तर प्रदेश के लिए एक ट्रेन खुली, तो 12 मई को बिहार के लिए. इसके बाद 13 मई को बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेनें खुलीं.
इस जिला में झारखंड के 7,000 श्रमिकों के होने का अनुमान है. एक ट्रेन में अधिकतम 1,460 लोग यात्रा क सकते हैं. इसलिए मेंगलुरु की उपायुक्त सिंधु बी रुपेश ने अपने घर लौटने की इच्छा रखने वाले प्रवासियों से अपील की है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें. राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होगा और संबंधित राज्य के लोगों को उनके घर भेजने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जायेगी.
उपायुक्त ने कहा है कि अंतरराज्यीय यात्रा के लिए एक प्रोटोकॉल का पालन करना होता है. यात्रियों की एक-एक डिटेल देनी होती है. इस प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही कोई व्यक्त एक राज्य से दूसरे राज्य में जा सकता है. इसमें थोड़ा वक्त लगता है.
देश भर में जब लॉकडाउन की घोषणा की गयी, उसके बाद जिला में आश्रय गृह स्थापित किये गये, जहां प्रवासी श्रमिकों के ठहरने के इंतजाम किये गये. उन्हें भोजन-पानी उपलब्ध कराया गया. जिला प्रशासन ने 20 हजार से अधिक फूड किट और करीब 4 लाख लोगों को फूड पैकेट उपलब्ध कराये गये. उपायुक्त ने कहा है कि जब अंतर जिला यात्रा के लिए पास जारी किये गये, तो 500 बसों के जरिये 12,970 लोगों को राज्य के 25 जिलों में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










