ePaper

झारखंड में आज 9000 जगहों पर 10 लाख लोग सुनेंगे मन की बात का 100वां एपिसोड, पूर्व संध्या पर मना दीपोत्सव

Updated at : 30 Apr 2023 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में आज 9000 जगहों पर 10 लाख लोग सुनेंगे मन की बात का 100वां एपिसोड, पूर्व संध्या पर मना दीपोत्सव

81 विधानसभा में 8100 स्थानों के अतिरिक्त 900 विशेष स्थान निर्धारित किये गये हैं. झारखंड में कुल नौ हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 10 लाख लोग शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह अनूठा और ऐतिहासिक कार्यक्रम एक दीये की तरह भारत के हर घर को प्रकाशित करता है.

विज्ञापन

रांची: प्रदेश भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण की पूर्व संध्या पर शनिवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया. इसके तहत प्रदेश भाजपा कार्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालयों पर दीप जलाया गया. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम विश्व स्तर पर संवाद का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के जन-जन को अपने प्रधानमंत्री से जोड़ता है. 81 विधानसभा में 8100 स्थानों के अतिरिक्त 900 विशेष स्थान निर्धारित किये गये हैं. झारखंड में कुल नौ हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 10 लाख लोग शामिल होंगे.

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह अनूठा और ऐतिहासिक कार्यक्रम एक दीये की तरह भारत के हर घर को प्रकाशित करता है. दीपोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, संजय सेठ, केके गुप्ता, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए. श्री प्रकाश ने कहा कि 30 अप्रैल को दिन के 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण का प्रसारण होगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 स्थान के हिसाब से 81 विधानसभा में 8100 स्थानों के अतिरिक्त 900 विशेष स्थान निर्धारित किये गये हैं. झारखंड में कुल नौ हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 10 लाख लोग शामिल होंगे.

कार्यक्रम में सभी वर्ग, समाज, जाति, समुदाय, संप्रदाय के लोग शामिल होंगे. इनके अलावा पार्टी के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश महिलौंग के 194 बूथ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के धनवार में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास बर्मा माइंस जमशेदपुर में, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र हिनू में, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह धनबाद में, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 23 पर कार्यक्रम में शामिल होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola