झारखंड गठन के बाद से ही मांडर में बंधु तिर्की का रहा है दबदबा, पार्टियां बदल बदल कर हासिल करते रहे जीत

Updated at : 27 Jun 2022 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड गठन के बाद से ही मांडर में बंधु तिर्की का रहा है दबदबा, पार्टियां बदल बदल कर हासिल करते रहे जीत

झारखंड गठन के बाद से ही बंधु तिर्की का मांडर विधानसभा में दबदबा रहा है. वह पार्टी बदल बदल कर चुनाव लड़ते रहे और जीतते रहे. साल 2019 में उन्होंने झाविमो की टिकट पर चुनाव लड़ा था

विज्ञापन

रांची : मांडर उपचुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की अपने पिता पूर्व विधायक बंधु तिर्की की विरासत को बचाने में कामयाब रही. पहली बार चुनावी मैदान में कदम रखते ही शिल्पी ने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23,517 मतों से पराजित कर कांग्रेस का परचम लहराया. लेकिन उनकी इस जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले उनके पिता बंधु तिर्की का बड़ा योजदान रहा है. बंधु तिर्की का मांडर विधान सभा में झारखंड गठन के बाद से ही दबदबा रहा है.

वह पार्टियां बदल कर चुनाव लड़ते रहे और जीत दर्ज करते रहे. पिछले चार विधानसभा चुनाव में बंधु तिर्की ने तीन बार जीत दर्ज की है. वर्ष 2014 में बंधु तिर्की भाजपा की गंगोत्री कुजूर से पराजित हो गये थे. बंधु तिर्की ने वर्ष 2005 में यूजीडीपी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए पहली बार जीत दर्ज की थी.

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देव कुमार धान को 20,232 वोट से पराजित किया था. इस चुनाव में बंधु तिर्की को 56,597 वोट मिले थे. वहीं, देव कुमार धान को 36,365 वोट मिले थे. वर्ष 2009 में बंधु तिर्की झारखंड जनाधिकार मंच के टिकट पर चुनाव लड़े. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देव कुमार धान को 29,971 वोट से हराया था. बंधु तिर्की को 58,924 व देव कुमार धान को 28,953 वोट मिले थे.

वर्ष 2014 में बंधु तिर्की को हार का सामना करना पड़ा. इन्हें भाजपा की गंगोत्री कुजूर ने 7,605 मतों से पराजित किया था. बंधु को 46,595 व भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 54,200 मत मिले थे. वहीं, वर्ष 2019 में झाविमो के टिकट से चुनाव लड़ते हुए बंधु तिर्की ने भाजपा प्रत्याशी देव कुमार धान को 23,128 मतों से पराजित किया था. इस चुनाव में बंधु को 92,309 व देव कुमार धान को 69,181 मत मिले थे. बाद में बंधु कांग्रेस में शामिल हो गये थे़

राज्य गठन के बाद मांडर विस चुनाव का परिणाम

वर्ष विजयी प्रत्याशी पार्टी पराजित प्रत्याशी/पार्टी

2005 बंधु तिर्की यूजीडीपी देव कुमार धान/कांग्रेस

2009 बंधु तिर्की झारखंड जनाधिकार मंच देव कुमार धान/कांग्रेस

2014 गंगोत्री कुजूर भाजपा बंधु तिर्की/टीएमसी

2019 बंधु तिर्की झाविमो देव कुमार धान/भाजपा

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola