ePaper

18 लाख महिलाओं को क्यों नहीं मिला मंईयां सम्मान का पैसा? हेमंत सोरेन से बाबूलाल मरांडी का सवाल

Updated at : 16 Mar 2025 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
maiya samman yojana jharkhand babulal marandi hemant soren

मंईयां सम्मान के बहाने हेमंत सोरेन सरकार पर बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना.

Maiya Samman yojana: झारखंड की 18 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिला, तो झारखंड भाजपा अध्यक्ष ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. कहा है कि अगर जल्द इन महिलाओं को पैसे नहीं मिले, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी.

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले 56 लाख महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि देने का ऐलान किया था. सरकार बन जाने के बाद सिर्फ 38 लाख महिलाओं के खाते में योजना की राशि भेजी. बाबूलाल मरांडी ने आगे एक्स पर लिखा, ‘हेमंत जी, बाकी 18 लाख महिलाओं ने क्या बिगाड़ा है आपका? अब महज 38 लाख महिलाओं के खाते में ही राशि भेजी जा रही है. शेष 18 लाख महिलाओं को अयोग्य या तकनीकी बाध्यता या कोई अन्य कारण बताकर उनकी राशि रोक दी गयी है?’

महिलाओं के हक में चरणबद्ध आंदोलन करेगी भाजपा – बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने आगे यह भी लिखा कि बहानेबाजी छोड़कर राज्य सरकार सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का पैसा दे. अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया, तो महिलाओं के हक में उनकी पार्टी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

आखिरकार सरकार को बदलनी पड़ी नीति – बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया में आखिरकार सरकार को नीति बदलनी पड़ी. उन्होंने कहा कि लेकिन यह बदलाव तब आया, जब उमस भरी गर्मी में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक युवाओं की जान चली गयी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव में लाभ लेने के लिए युवाओं को जलते आसमान के नीचे दौड़ने पर मजबूर कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘नियुक्ति प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया?’

उन्होंने कहा कि अब जब चुनाव हुए 3 महीने बीत चुके हैं, तो नियुक्ति प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया गया? जिस तत्परता से सरकार ने युवाओं को जोखिम में डाला, क्या उसी तेजी से उन्हें उनका हक नहीं दिया जा सकता? अब कोई बहाना नहीं चलने वाला. युवाओं की मेहनत का सम्मान होना चाहिए. सरकार बिना किसी विलंब सारी प्रक्रियाएं पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी करे.

इसे भी पढ़ें

16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें

Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

गिरिडीह में दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव और आगजनी मामले में 22 गिरफ्तार

PHOTOS: रामगढ़ में हेमंत सोरेन ने की बाहा पूजा, गोमिया में सरहुल पूजा में शामिल हुए योगेंद्र प्रसाद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola