सावधान! मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर आ रहा कॉल, भूल कर भी न करें ये गलती नहीं तो होंगे कंगाल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Apr 2025 10:43 AM

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अब सत्यापन के नाम पर कॉल आ रहे हैं. ऐसे ही एक मामला रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से देखने को मिला और एक महिला के खाते से 16 हजार से अधिक रकम उड़ा लिये.

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि अब साइबर फ्रॉड ने इन लाभुकों को भी निशाना बना शुरू कर दिया है. वे बड़ी प्लानिंग के साथ आपको सरकारी कर्मचारी बनकर फोन करेंगे और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर आपसे महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आपकी गाढ़ी कमाई छीन लेंगे. राजधानी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के हेसल में रहने वाली आरती देवी के दस्तावेज सत्यापन के नाम पर फोन किया फिर उसके खाते से 16,890 रुपये की निकासी कर ली.

अपराधियों ने कैसे दिया खेल को अंजाम

आरती देवी ने इस संबंध में सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरती देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि 23 अप्रैल को मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत आपका सत्यापन कर रहा हूं, कृपया अपना मोबाइल नंबर बतायें. यह भी बतायें कि आपका मोबाइल नंबर आपके अकाउंट से लिंक है या नहीं. जब मिहला ने कहा कि मोबाइल नंबर अकाउंट से लिंक है. उसके बाद पहले एक रुपये कटा, उसके बाद 16,889 रुपये कट गया. महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: कांटाटोली-बूटी मोड़ मार्ग में खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं, अंधेरे के कारण हो रहे हादसे

पहले भी मंईयां सम्मान योजना के नाम पर हो चुका है फ्रॉड

इससे पहले भी साइबर अपराधियों ने मंईयां सम्मान योजना के नाम पर फोन कर जरूरी डिटेल्स मांग लेते हैं. फिर आपके खाते में रखी सारी जमा पूंजी पर डाका डाल देते हैं. जबकि साइबर पुलिस का कहना है कि कोई भी सरकारी विभाग या बैंक किसी भी योजना के नाम पर बैंक डिटेल्स नहीं मांगता है. इसके अलावा मंईयां सम्मान योजना के नाम पर इटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट चल रहे हैं. इसलिए अगर इन योजनाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो तो उसके आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें. या फिर अपने इलाके के प्रज्ञा केंद्र से किसी भी प्रकार की जानकारी लें.

Also Read: 30 अप्रैल के बाद रिटायर हो जाएंगे डीजीपी अनुराग गुप्ता? केंद्र ने लिखा राज्य सरकार को पत्र

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola