माही और जमैतुल एराकीन ने मैट्रिक में सफल स्टूडेंट्स को किया सम्मानित, इन्हें मिला पुरस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2023 6:40 PM
रांची के कर्बला चौक स्थित गुलशन हॉल में मौलाना आजाद ह्यूमन इनिशिएटिव (माही) और जमैतुल एराकीन ने मैट्रिक में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल और पुरस्कार दिया गया.
रांची के कर्बला चौक स्थित गुलशन हॉल में मौलाना आजाद ह्यूमन इनिशिएटिव (माही) और जमैतुल एराकीन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें मैट्रिक में सफल उन विद्यार्थियों प्रशस्ति पत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जो माही क्रैश कोर्स और टेस्ट सीरीज में शामिल थे. इस सम्मान मारोह में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित थे.
बता दें कि मौलाना आजाद ह्यूमन इनिशिएटिव द्वारा माही क्लासेस के नाम से मैट्रिकुलेशन 2023 के लिए तीन महीने का निःशुल्क क्रैश कोर्स चलाया गया, जिसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं को एक्सप्रट टीचर के माध्यम से तैयारी करायी गयी थी और सभी मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जिसमें नौरीन कौसर और नौरीश नौशाद 91.2 फीसदी अंक के साथ इस सम्मान समारोह के टॉपर हुए. वहीं खुशहाल मोइन ने 89.8 फीसद अंक लाकर द्वितीय और रानिया परवीन ने 85.6 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया.
इसके आगे अनुष्का सृष्टि खलको 85.6%, अदीबा रजा और सना कौसर दोनों 85%,अतिका आबेदीन 84.8%, कैफी परवीन 84.6%, शादमान आलम 84.4 %, सफीउल हक 84.2%, अदीबा कमर 83.8%, फातिमा अशरफी 82.4%, इंदु अणिमा बारा 81.2%, साहिबा परवीन 80.4%, मोहम्मद फैज रिजवी 80.2%, रैय्यान अतीक 80%, सीनू कुमारी 79.4%, नेहा कुमारी और पलक कुमारी दोनों 79%, सानिया कुमारी और रोजी परवीन दोनों 78%, साइका परवीन 75.6%, मोहम्मद यासिर अहमद 75.4 % और सानिया परवीन 75.2 फीसद अंक से सफल हुए.
कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ से इम्तियाज अहमद ने की. वहीं धन्यवाद ज्ञापन माही के कार्यकर्ता मोहम्मद इकबाल ने किया. मंच का सफल संचालन मुस्तकीम आलम ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमैतुल एराकीन रांची के सदर हसीब अख्तर जावेद शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ‘आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र-छात्राओं को हमलोग प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाना चाहते हैं ताकि आर्थिक कमी के कारण कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहे. जिसमें सभी जाति,समुदाय एवं वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल रहेंगे, ताकि झारखंड के समृद्ध साझा संस्कृति को और बल मिल सके.’
वहीं, बतौर विशिष्ट अतिथि माही के संस्थापक कन्वेनर इबरार अहमद ने कहा कि ‘बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना शादी किसी और की है और खुश हम सभी हो रहे हैं आखिर क्यों? इम्तेहान में ये बच्चें और बच्चियां अच्छे नंबरों से पास किये हैं, इन्होंने कड़ी मेहनत की है और आनंदित हम सभी हो रहे हैं क्योंकि ये पढ़कर अपने परिवार ही नहीं, समाज, मुल्क व मिल्लत को रौशन करेंगे. माही क्लासेस के सभी शिक्षकों को भी मैं माही की ओर से धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूं. क्योंकि इनके मार्गदर्शन एवं स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत से ही ये संभव हो पाया है’
इसके अतिरिक्त ग्यासुद्दीन मुन्ना, जमैतुल एराकीन के सेक्रेटरी सैफुल हक, नायब सदर दस्तगीर आलम, सरफराज अहमद सफ्फु, सेराजुद्दीन, ड्रीमलाइन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल व समाज सेविका नाजिया तबस्सुम, इरफान उजैर, सरवर इमाम खान, निगरां कमेटी के कन्वेनर सुल्तान जुबैर आदि ने भी अपना वक्तव्य रखा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूचना तकनीक के विशेषज्ञ नदीम अख्तर, मोजाहिद इस्लाम बब्लू, मोहम्मद ओसामा, जावेद शहजाद, मोतिउर रहमान, मोहम्मद सलाहउद्दीन, सौरभ शेखर, जावेद अहमद, हाजी नवाब, मोहम्मद मोहसिन, महताब आलम, समर इमाम ऐफी, अबुजर के साथ-साथ अभिभावक गण भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










