रांची: दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा 21 अक्टूबर को, दोपहर 3 बजे से निकलेगा जुलूस - महानगर दुर्गा पूजा समिति का ऐलान
रांची में श्री दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष की विसर्जन शोभायात्रा की तारीख तय कर दी है. 21 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से यह जुलूस निकलेगा. समिति ने सभी पूजा पंडालों के प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया है.
रांची: महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष दुर्गा पूजा की विसर्जन शोभायात्रा 21 अक्तूबर को निकालने का निर्णय लिया है. समिति के आजीवन संयोजक डॉ अजीत सहाय और अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर तीन बजे से शुरू होगी. संयोजक और अध्यक्ष ने बताया कि विसर्जन से संबंधित यह निर्णय महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अधीन आने वाले सभी पूजा पंडालों के प्रमुखों, समिति के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ आपसी सहमति से लिया गया है.
विसर्जन शोभायात्रा का समय निर्धारित
उन्होंने बताया कि सभी पूजा समितियों के साथ विचार-विमर्श के बाद विसर्जन शोभायात्रा का समय निर्धारित किया गया है. समिति का उद्देश्य पूजा के बाद विसर्जन कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है. समिति के पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष परिस्थितियों में विसर्जन से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन के सुझावों पर भी विचार किया जायेगा. प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए