ePaper

कल से मधुपुर-रांची एक्सप्रेस भाया गिरिडीह का परिचालन शुरू, सांसद डॉ निशिकांत दिखायेंगे हरी झंडी

Updated at : 05 Jan 2024 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
कल से मधुपुर-रांची एक्सप्रेस भाया गिरिडीह का परिचालन शुरू, सांसद डॉ निशिकांत दिखायेंगे हरी झंडी

सुबह 6:00 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी. इसके बाद 6:23 बजे टाटी सिल्वे स्टेशन, 6:31 मेसरा स्टेशन, 7:19 बजे बरकाकाना स्टेशन, 8:13 बजे हजारीबाग टाउन स्टेशन, 10:05 बजे कोडरमा स्टेशन और 13:50 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी.

विज्ञापन

देवघर : न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस अब मधुपुर से खुलेगी. 6 जनवरी की दोपहर 3:00 बजे मधुपुर स्टेशन से मुख्य अतिथि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे विस्टाडोम कोच वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. पूर्व रेलवे की ओर से मधुपुर स्टेशन में समारोह की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मधुपुर स्टेशन से कोडरमा, हजारीबाग और रांची के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने को लेकर इस इलाके में काफी उत्साह है. पूर्व रेलवे की ओर से मधुपुर- रांची एक्सप्रेस की समय सारणी जारी कर दी गयी है. रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार दोपहर 3:00 यह ट्रेन मधुपुर से खुलेगी और रात 11:15 बजे रांची पहुंचेगी. वहीं रांची से सुबह 6:00 बजे खुलेगी और दोपहर 13:50 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन चालू होने से मधुपुर के साथ-साथ मारगोमुंडा, करौं, देवघर, जसीडीह, देवीपुर, सारवां और सारठ इलाके के रेल यात्रियों को कोडरमा व हजारीबाग के लिए पहली सीधी ट्रेन मिल जायेगी. अब रेल यात्री मधुपुर से तीन घंटे में कोडरमा व 4:45 घंटे में हजारीबाग पहुंच सकते हैं. रांची और मधुपुर के बीच कुल 12 स्टेशनों पर ठहराव होगा.

मधुपुर से खुलने का समय

मधुपुर स्टेशन से दोपहर 3:00 बजे खुलेगी. इसके बाद 3:40 बजे महेशमुंडा स्टेशन, 3:50 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन, 4:20 बजे जमुआ स्टेशन, 4:55 बजे धनवार स्टेशन, 5:23 बजे महेशपुर स्टेशन, 6:00 बजे कोडरमा स्टेशन, 7:50 बजे हजारीबाग टाउन स्टेशन, 8:55 बजे बरकाकाना स्टेशन, 09:58 बजे मेसरा स्टेशन, 10:30 बजे टाटीसिलवे स्टेशन और 11:15 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी.

रांची से खुलने का समय

सुबह 6:00 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी. इसके बाद 6:23 बजे टाटी सिल्वे स्टेशन, 6:31 मेसरा स्टेशन, 7:19 बजे बरकाकाना स्टेशन, 8:13 बजे हजारीबाग टाउन स्टेशन, 10:05 बजे कोडरमा स्टेशन, 10:59 बजे महेशपुर स्टेशन 11:27 बजे धनवार स्टेशन,11:52 बजे जमुआ स्टेशन, 12:58 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन, 1:13 बजे महेशमुंडा स्टेशन और 13:50 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेन एक घंटा 10 मिनट मधुपुर में रुकने के बाद तीन बजे वापस लौटेगी.

Also Read: देवघर: सांसद डॉ निशिकांत दुबे सहित तीन-चार अज्ञात पर मवेशी भगाने व बांग्लादेशी कहने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola