18 सितंबर को एलपीजी सिलेंडर की क्या है आपके शहर में कीमत, यहां देखें लिस्ट

LPG Price Today Ranchi Jharkhand
LPG Price Today: झारखंड में आज एलपीजी सिलेंडर किस भाव मिल रहा है? सबसे सस्ता और सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर कहां मिल रहा है? पिछले 12 महीने में झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कितनी वृद्धि हुई है? अगर आपको अपने शहर या जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत की जानकारी चाहिए, तो यहां 24 जिलों की पूरी लिस्ट दी गयी है. डोमेस्टिक और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत जान लें.
Table of Contents
LPG Price Today: गुरुवार 18 सितंबर 2025 को झारखंड में 14.2 किलोग्राम वाले डोमोस्टिक एलपीजी सिलेंडर की औसत कीमत 893.44 रुपए है. राजधानी रांची में घरेलू रसोई गैस की कीमत 910.50 रुपए है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया है. अगर सिलेंडर की कीमतों का ट्रेंड देखेंगे, तो पायेंगे कि अप्रैल 2025 से अब तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
अप्रैल 2025 में 50 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
पिछले 12 महीने का ट्रेंड बताता है कि एलपीजी सिलेंडर के भाव बढ़े हैं. अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ है. अप्रैल 2025 में पेट्रोलियम मंत्रालय की तेल कंपनियों ने एक सिलेंडर पर एकमुश्त 50 रुपए की वृद्धि की थी.
एक ही राज्य के अलग-अलग शहर में एलपीजी के दाम अलग क्यों?
अगर आप एक ही राज्य के अलग-अलग जिलों या अलग-अलग शहर में एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी ले रहे हैं, तो कीमतों में कई बार बदलाव देखने को मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी वजह है गैस को लाने की कीमत. गैस डिपो से आपके शहर की दूरी कितनी है, उसके आधार पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत आपके यहां ज्यादा या कम होगी. झारखंड में एलपीजी की जो कीमत आप यहां देख रहे हैं, उसमें केंद्र और राज्य का टैक्स शामिल है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
LPG Price Today: झारखंड के किस जिले में क्या भाव है एलपीजी सिलेंडर, एक-एक जिले का रेट यहां चेक करें?
| शहर/जिला | 14 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत (रुपए में) | 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत (रुपए में) |
|---|---|---|
| बोकारो | 910.5 | 1734.50 (-50.50) |
| चतरा | 909.5 | 1732.50 (-50.50) |
| देवघर | 909.5 | 1732.00 (-50.50) |
| धनबाद | 910.5 | 1732.50 (-50.50) |
| दुमका | 910.5 | 1732.50 (-50.50) |
| जमशेदपुर | 892.5 | 1703.50 (-50.50) |
| गढ़वा | 910.5 | 1730.50 (-50.50) |
| गिरिडीह | 910.5 | 1731.00 (-50.50) |
| गोड्डा | 910.5 | 1730.50 (-50.50) |
| गुमला | 910.5 | 1730.50 (-50.50) |
| हजारीबाग | 912 | 1736.00 (-50.50) |
| जामताड़ा | 910.5 | 1730.00 (-50.50) |
| खूंटी | 910.5 | 1734.00 (-50.50) |
| कोडरमा | 912 | 1736.00 (-50.50) |
| लातेहार | 910.5 | 1730.50 (-50.50) |
| लोहरदगा | 910.5 | 1730.50(-50.50) |
| पाकुड़ | 910.5 | 1730.50(-50.50) |
| पलामू | 910.5 | 1730.50(-50.50) |
| रामगढ़ | 912 | 1744.50(-50.50) |
| रांची | 910.5 | 1734.50(-50.50) |
| साहिबगंज | 910.5 | 1731.00(-50.50) |
| सरायकेला-खरसावां | 892.5 | 1703.00(-50.00) |
| सिमडेगा | 910.5 | 1730.50(-50.50) |
| चाईबासा | 902 | 1723.00(-50.50) |
झारखंड में डोमेस्टिक एलपीजी की कीमत अभी क्या है?
गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत 910.50 रुपए है. वहीं, अगर आप 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की डिलीवरी ले रहे हैं, तो आपको 339.50 रुपए चुकाने होंगे.
झारखंड में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड में गुरुवार 18 सितंबर 2025 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल या वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1734 रुपए है. अगर 47.5 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर लेते हैं, तो इसके लिए आपको 4,329.50 रुपए का भुगतान करना होगा.
अगस्त में घरेलू रसोई गैस की कीमत कितनी थी झारखंड में?
झारखंड (रांची) में अगस्त 2025 में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए थी. सितंबर 2025 में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में झारखंड में कोई कमी-बेसी नहीं हुई है. रसोई गैस की कीमत स्थिर है.
झारखंड के किस शहर में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है?
अगर आज गुरुवार 18 सितंबर 2025 की बात करें, तो कोडरमा जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत झारखंड में सबसे अधिक है. यहां 14.2 किलोग्राम का डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर 912 रुपए में मिल रहा है. अगर आप यहां 5 किलोग्राम वाला छोटकू सिलेंडर लेंगे, तो आपको 340.50 रुपए का पेमेंट करना होगा. अगर आप कोडरमा जिले में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल सिलेंडर लेते हैं, तो इसके लिए आपको 1736 रुपए और 47.5 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए 4,334.50 रुपए चुकाने होंगे.
झारखंड में आज 14.2 किलो और 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड में 18 सितंबर 2025 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1734 रुपए है. अगर 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की बात करें, तो 18 सितंबर को आपको इसके लिए रांची में 910.50 रुपए का भुगतान करना होगा.
इसे भी पढ़ें
रांची में 83 पैसे सस्ता हुआ डीजल, जानें आपके जिले में डीजल का आज क्या है रेट
पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










