यूनाइट सीसी ए डिवीजन क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा

Birsa Munda
यूनाइट सीसी ने सेमीफाइनल में जस्टिस ग्रीन को 97 रन से हराया.
रांची. यूनाइट क्रिकेट क्लब गोलचक्कर ग्राउंड में खेले जा रहे गौरव और सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है. फाइनल में यूनाइट सीसी का मुकाबला जस्टिस ए से होगा. बुधवार को खेले गये सेमीफाइनल में उसने जस्टिस ग्रीन को 97 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइट सीसी ने 32 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाये. टीम के लिए कलेश्वर ने 86, विकास ने 49, मोदस्सर ने 26, सिकंदर ने 24 और दीपक ने 20 रन बनाये. जस्टिस ग्रीन की ओर से नासिर ने 60 रन देकर तीन, जबकि तौहिद और रितेश ने क्रमश: 23 व 49 रन देकर दो-दो विकेट लिये. जवाब में जस्टिस ग्रीम की टीम 24.1 ओवर में 146 रन बना कर आउट हो गयी. आनंद ने 45, उज्जवल ने 25 और सौरव ने 21 रन का योगदान किया. यूनाइट सीसी की ओर से मोदस्सर ने 32 रन देकर छह विकेट लिये.
मिताली सीए ने प्रबोट अकादमी को हराया
मिताली क्रिकेट अकादमी ने बुधवार को लिटल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट में प्रबोट अकादमी को 19 रन से हराया. नेहरू ग्राउंड में पहले खेलते हुए मिताली क्रिकेट अकादमी ने 25.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाये. शबन ने 49, सुब्रतो ने 22 रन बनाये. भीम ने 23 रन देकर पांच, जबकि विश्वजीत ने 18 रन देकर चार विकेट लिये. जवाब में प्रबोट अकादमी 27 ओवर में नौ विकेट पर 139 रन ही बना सकी. हर्ष ने 25 व नीरज ने 22 रन का योगदान किया. मिताली क्रिकेट अकादमी की ओर से अजय ने 27 रन देकर पांच, जबकि सुब्रतो ने 25 रन देकर दो विकेट लिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




