ePaper

झारखंड : विश्वासमत से पहले चंपाई सोरेन को बड़ी राहत, लोबिन हेम्ब्रम ने सरकार को समर्थन का किया ऐलान

Updated at : 04 Feb 2024 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : विश्वासमत से पहले चंपाई सोरेन को बड़ी राहत, लोबिन हेम्ब्रम ने सरकार को समर्थन का किया ऐलान

झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने झारखंड सरकार के नए मुखिया चंपाई सोरेन को बधाई भी दी है. कहा कि मैं खुश हूं. तहे दिल से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को समर्थन दूंगा. समर्थन देने का ऐलान करने के साथ ही लोबिन हेम्ब्रम ने चंपाई सोरेन सरकार के सामने कुछ मुद्दे भी रखे हैं.

विज्ञापन

रांची, राजलक्ष्मी : झारखंड विधानसभा में विश्वासमत से पहले चंपाई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ी राहत मिली है. झामुमो के वरिष्ठ विधायक ने विश्वासमत के दौरान सदन में चंपाई सोरेन सरकार को समर्थन का ऐलान कर दिया है. झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने रविवार (4 फरवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पत्रकारों को यह जानकारी दी. साथ ही सरकार के सामने कई शर्तें भी रखीं.

नलिन सोरेन ने चंपाई सोरेन को दी बधाई

झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने झारखंड सरकार के नए मुखिया चंपाई सोरेन को बधाई भी दी है. कहा कि मैं खुश हूं. तहे दिल से महागठबंधन (झामुमो-कांग्रेस-राजद (राष्ट्रीय जनता दल) को समर्थन दूंगा. समर्थन देने का ऐलान करने के साथ ही लोबिन हेम्ब्रम ने चंपाई सोरेन सरकार के सामने कुछ मुद्दे भी रखे हैं.

Also Read: 11 महीने के लिए 12वें मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन, पांच फरवरी को हासिल करेंगे विश्वासमत

झारखंड में लागू हो शराबबंदी

छत्तीसगढ़ शराब मॉडल का विरोध करते हुए उन्होंने कहा है कि झारखंड में शराबबंदी होनी चाहिए. गुरुजी सारे मजहब के लोगों को शराब से दूर रहने की नसीहत देते रहे हैं. बिहार में भी शराब बैन है. लोबिन हेम्ब्रम ने आगे कहा कि जितनी जल्द हो, झारखंड में भी शराबबंदी लागू हो.

पेसा एक्ट झारखंडियों का मूल कवच : लोबिन हेम्ब्रम

इतना ही नहीं, लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि पेसा एक्ट झारखंडियों का मूल कवच है. इसे भी लागू किया जाना चाहिए. ग्राम पंचायत कमजोर हो रही है. सरकार पेसा कानून लागू करे. आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन लूटी जा रही है. मैंने विधानसभा में भी इसके लिए आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कमेटी का गठन किया, लेकिन कोई विशेष फायदा नहीं हुआ.

Also Read: झारखंड में एक दिन बनेगी कांग्रेस की सरकार, लोकसभा चुनाव के लिए I.N.D.I.A. तैयार, बोकारो में बोले जयराम रमेश

आदिवासी-मूलवासी की जमीन के लिए स्पेशल कोर्ट बने

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि एसपीटी और सीएनटी लागू नहीं हो सका. झारखंड में आज इसे ताक में रखकर जमीन का अधिग्रहण हो रहा है. ग्रामसभा के बगैर शेड्यूल एरिया में खदान चल रहे हैं. जमीन का अधिग्रहण भी हो रहा है. उन्होंने मांग की कि झारखंड में विस्थापन आयोग का गठन हो. आज भी कई लोग विस्थापन का दंश झेल रहे हैं. विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने आदिवासी-मूलवासी की जमीन की खरीद-बिक्री मामलों के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने की भी मांग की है.

Also Read: झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन भी फ्लोर टेस्ट में करेंगे वोटिंग, कोर्ट ने इस शर्त के साथ दी अनुमति

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola