ePaper

शराब माफिया गिरफ्तार, 20 लाख की शराब जब्त

Updated at : 24 Jul 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
शराब माफिया गिरफ्तार, 20 लाख की शराब जब्त

शराब माफिया गणेश गोराई को बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे मांडर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

रांची. शराब माफिया गणेश गोराई को बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे मांडर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया. टीम ने अवैध शराब के साथ दो वाहन भी जब्त किये. विभाग की टीम काफी दिनों से उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी. पिछले दिनों भी टीम ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था, पर वह अंतिम समय में चकमा देकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार गणेश गोराई लोहरदगा से अवैध शराब लेकर रांची आ रहा था. टीम को पहले से उसके रांची आने की जानकारी मिल गयी थी. गणेश गोराई अपने चार पहिया वाहन से आगे चल रहा था, जबकि पीछे पिकअप वैन में अवैध शराब लदी थी. वैन के ऊपर चारों ओर से चिप्स के पैकेट रखे हुए थे. टीम ने पिकअप वैन के चालक राजदेव राम को भी गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसके द्वारा बताये गये नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित गोदाम से भी शराब तैयार करने की सामग्री जब्त की गयी. विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार जब्त की गयी शराब की बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रुपये है. टीम ने लगभग 300 पेटी अवैध शराब जब्त की.

धनबाद का रहने वाला है गणेश गोराई

गणेश गोराई धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि पिकअप वैन का चालक पलामू जिले का रहने वाला है. गणेश गोराई पहले भी अवैध शराब कारोबार के मामले में पकड़ा गया था. विभाग को फिर से उसके द्वारा अवैध शराब के कारोबार करने की जानकारी मिली थी.

छापामारी में जब्त की गयी सामग्री

विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दो चार पहिया वाहन के साथ विभिन्न ब्रांड के विस्की के कार्क व ढक्कन जब्त किये गये. टीम ने विभिन्न ब्रांड के 10500 पीस ढक्कन व कार्क जब्त किये. इसके अलावा विभिन्न ब्रांड के 30 रोल लेवल जब्त किये गये. टीम ने 2510 लीटर लगभग 300 पेटी अवैध शराब जब्त की.

गणेश गोराई शराब का पुराना माफिया है

गणेश गोराई वर्ष 2018 में भी गिरफ्तार हुआ था. उस समय वह एक कार में शराब की तस्करी कर रहा था. उस समय उसे नगड़ी के बांदडीह में पकड़ा गया था. उस दौरान उसके साथ दिलीप महतो को भी गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद वर्ष 2022 में शराब माफिया गोराई के इशारे पर अवैध शराब का कारोबार करनेवाला सुनील उरांव और चंदन चौरसिया को भी उसके साथ ओरमांझी से गिरफ्तार किया गया था. गणेश गोराई शराब का पुराना माफिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola