Latest Uttarakhand Disaster News : जामताड़ा और लातेहार के 17 मजदूर मिले, झारखंड सरकार ने दिया ये निर्देश

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Feb 2021 8:32 AM

विज्ञापन

वहीं जामताड़ा के सात मजदूरों ने भी बताया है कि वे लोग किसी पहाड़ पर फंसे हुए हैं. राज्य के अधिकारियों को उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने सात लोगों से संपर्क होने की जानकारी दी है. वहां की ट्रेड यूनियन सीटू से भी राज्य सरकार ने संपर्क किया है. सीटू के पास 13 लोगों के सुरक्षित होने तथा संपर्क में होने की जानकारी है.

विज्ञापन

glacier burst in uttarakhand news update, jharkhand people in uttarakhand disaster update रांची : चमोली में फंसे जामताड़ा के सात और लातेहार के दस मजदूर सुरक्षित हैं. राज्य सरकार द्वारा संचालित श्रम विभाग के कंट्रोल रूम के पदाधिकारियों ने दोनों जिलों के मजदूरों से संपर्क किया. लातेहार जिले के दस मजदूरों ने बताया कि वे लोग वहां से निकल कर हरिद्वार आ गये हैं. राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को उन लोगों को लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

वहीं जामताड़ा के सात मजदूरों ने भी बताया है कि वे लोग किसी पहाड़ पर फंसे हुए हैं. राज्य के अधिकारियों को उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने सात लोगों से संपर्क होने की जानकारी दी है. वहां की ट्रेड यूनियन सीटू से भी राज्य सरकार ने संपर्क किया है. सीटू के पास 13 लोगों के सुरक्षित होने तथा संपर्क में होने की जानकारी है.

हजारीबाग के दो लोगों से संपर्क नहीं

राज्य सरकार के टोल फ्री नंबर पर एक महिला ने फोन कर चमोली में फंसे दो परिजनों से संपर्क नहीं होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों लोग के मोबाइल फोन पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी.

इनसे संपर्क नहीं

जिला मजदूर

रामगढ़, सरला खुर्द 04

लोहरदगा, किस्को 09

बोकारो, पेटरवार 01

दूसरे राज्य के लोग भी कर रहे हैं संपर्क :

झारखंड सरकार के कंट्रोल रूप में दूसरे राज्यों के लोग भी संपर्क कर रहे हैं. दूसरे राज्यों से आठ लोगों ने संपर्क किया है. राज्य सरकार दूसरे राज्यों को इसकी जानकारी दे रही है.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक, सीवान से दो, मध्य प्रदेश के सिपरी जिला से दो तथा कर्नाटक के बेंगलुरु के दो लोगों ने राज्य सरकार के कंट्रोल रूम से संपर्क किया है. उत्तराखंड में जामताड़ा और लातेहार के 17 मजदूर फंसे होने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola