कोचा खास बना क्लाइमेट स्मार्ट विलेज, 24 घंटे बिजली और जैविक खेती

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
कोचा खास बना क्लाइमेट स्मार्ट विलेज, 24 घंटे बिजली और जैविक खेती

खूंटी जिलांतर्गत तोरपा प्रखंड के कोचा खास गांव को क्लाइमेट स्मार्ट विलेज बनाया गया है.

विज्ञापन

रांची. खूंटी जिलांतर्गत तोरपा प्रखंड के कोचा खास गांव को क्लाइमेट स्मार्ट विलेज बनाया गया है. करीब 45 परिवारों वाले इस गांव में 40 किलोवाट का सोलर यूनिट लगाया गया है, जिससे यहां 24 घंटे बिजली मिल रही है. गांव में रसायन मुक्त खेती हो रही है. इसके लिए जैविक खाद का प्लांट लगाया गया है, जहां स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों से खाद तैयार की जा रही है. लाह प्रोसेसिंग यूनिट, चावल कुटने की मशीन, चार लिफ्ट एरिगेशन सिस्टम और तेल की प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की गयी है. उत्पादों की ढुलाई के लिए एक इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है. गांव में पूरी तरह ग्रीन एनर्जी का उपयोग हो रहा है. यह पूरी व्यवस्था इलेक्ट्रिक इंडिया लिमिटेड और प्रदान संस्था के सहयोग से की गयी है. इसका उद्घाटन मंगलवार को झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं समूह बनाकर संगठित हो रही हैं. अपनी आजीविका को सशक्त बना रही हैं. सरकार भी इसी सोच के अनुरूप योजनाएं लागू कर रही है. मंईयां सम्मान योजना से 50 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 की सहायता, बिजली बिल माफी और मनरेगा में 100 दिन का रोजगार जैसे कदमों ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को नयी गति दी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर परिवार तक आर्थिक सुरक्षा पहुंचाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और गांवों को जलवायु-संवेदनशील, सशक्त व टिकाऊ मॉडल के रूप में विकसित करना है. श्रीमती सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इन पहलों से कृषि-प्रसंस्करण, ग्रामीण उद्यमिता, महिलाओं द्वारा संचालित आपूर्ति श्रृंखला और हरित आजीविका जैसे नये अवसर पैदा होंगे. इस अवसर पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola