'मांदर की थाप पर झूमा आदिवासी कुड़मी समाज', दिल्ली में भव्य करम परब का आयोजन, जुटे कई राज्यों के लोग

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के विनोद नगर में आयोजित करम परब में शामिल लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नई दिल्ली के विनोद नगर में 'आदिवासी कुड़मी समाज, दिल्ली' ने भव्य करम परब का आयोजन किया. इस वार्षिक समारोह में विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक परिवार शामिल हुए, जिसने दिल्ली में पूर्वी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की.

विज्ञापन

रांची : देश की राजधानी नई दिल्ली के विनोद नगर में रविवार (20 सितंबर 2026) को 'आदिवासी कुड़मी समाज, दिल्ली' द्वारा पारंपरिक एवं सांस्कृतिक करम परब का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस वार्षिक आयोजन में दिल्ली-एनसीआर के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम समेत विभिन्न राज्यों से आए कुड़मी समाज के 300 से अधिक परिवारों और सदस्यों ने भाग लिया.

विज्ञापन

पारंपरिक पूजा और लोकनृत्य से जीवंत हुई सांस्कृतिक विरासत

समारोह के दौरान पूरी निष्ठा और विधि-विधान के साथ करम राजा की पूजा की गई. इसके बाद कुड़मी समाज के युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सझ-धजकर करम लोकगीतों पर मनमोहक झूमर नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम स्थल दिनभर ढाक और मांदर की थाप तथा पारंपरिक करम गीतों से गुंजायमान रहा, जिसने दिल्ली में छोटानागपुर और पूर्वी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की.

ये भी पढ़ें: धनबाद के लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मकान, देखें कैसे बची परिवार की जान


करम परब में शामिल लोग
करम परब में शामिल लोग

अपनी जड़ों और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल

आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर और देश के विभिन्न महानगरों में रह रहे कुड़मी समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित करना है. इसके साथ ही अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाजों और लोक-परंपराओं को संरक्षित रखते हुए आने वाली युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है. इस आयोजन ने दूर-दराज में रह रहे प्रवासी झारखंडियों और कुड़मी समाज के लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को और मजबूत किया.


Image

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का जताया आभार

कार्यक्रम के सफल समापन पर 'आदिवासी कुड़मी समाज, दिल्ली' की ओर से आयोजन समिति के सदस्यों, माताओं-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी गणमान्य लोगों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया.

ये भी पढ़ें: दुमका की राजनीति से कोयला और SIR तक,निशिकांत दुबे ने JMM को घेरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola