ePaper

रातू में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम 31 को

Updated at : 22 Aug 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
रातू में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम 31 को

रातू पड़हा भवन में बड़ा तालाब के पास 31 अगस्त को करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

रातू.

रातू पड़हा भवन में बड़ा तालाब के पास 31 अगस्त को करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उक्त निर्णय शुक्रवार को पड़हा भवन में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक में विभिन्न गांव, टोला, प्रखंड के पाहन, महतो, पनभोरा, ग्राम प्रधान, सामाजिक धार्मिक अगुवा शामिल हुए. जिसमें सर्वसम्मति से पड़हा भवन रातू में बड़ा तालाब के पास प्रखंड स्तरीय करम पूर्व संध्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता सोमनाथ उरांव व संचालन रातू पड़हा संचालन समिति के अध्यक्ष सुकरा उरांव ने किया. बैठक में चारे भगत, प्रो मनती उरांव, अमर उरांव, नारायण उरांव, तुलसी उरांव, शशि उरांव, मदन उरांव, रमेश मुंडा, सीमा उरांव, फूलमनी उरांव, देवठो उरांव, पारस उरांव, सूर्या तिग्गा, रमन खलखो, निर्मल बाड़ा, हूसे उरांव, गोयंदा उरांव, विश्वनाथ उरांव, सुनील पहान, चारो उरांव, मधुपाल उरांव, संदीप लकड़ा, विकास उरांव, प्रदीप उरांव, बजरंग उरांव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR UPADHEY

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola