Kal Ka Mausam: झारखंड में बढ़ी कनकनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?
Kal Ka Mausam: झारखंड में ठंडी हवाओं के सितम से लोग परेशान हैं. कनकनी बढ़ गई है. दिन में धूप में अच्छा लग रहा है, लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त के बाद कनकनी से लोग परेशान हैं. आज ही जान लीजिए झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है.
Kal Ka Mausam: झारखंड में ठंडी हवाओं की वजह से कनकनी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे तक इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है. सुबह और शाम को ठंडी हवाओं के सितम से लोग परेशान हैं. अभी से पूछने लगे हैं कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. ठंड से कब राहत मिलेगी. आइए, हम आपको आज ही बता देते हैं कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा. मौसम विभाग ने शनिवार (4 जनवरी) के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड, जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 26 और निम्नतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड, तो डाल्टेनगंज का उच्चतम पारा 25 डिग्री और न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज में छाया रह सकता है बादल
मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को सुबह में रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में सुबह में कोहरा छाया रहा. बाद में आसमान साफ हो गया. कल यानी शनिवार को सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. बाद में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में भी सुबह कोहरा रहेगा. बाद में बादल छाये रह सकते हैं.
पहाड़ पर बर्फबारी के बाद आ रही हवाओं से बढ़ी कनकनी
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद आ रही हवाओं से झारखंड में कनकनी बढ़ गई है. खूंटी का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड, तो रांची में कांके का तापमान 3.3 डिग्री हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि शनिवार के बाद 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पलामू में कोहरे की वजह से बस-ट्रक की टक्कर में 2 की मौत
मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड खूंटी में और सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.8 डिग्री सेंटीग्रेड सिमडेगा के बानो में रहा. शुक्रवार को पलामू में घने कोहरे की वजह से बस-ट्रक की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई. कई गंभीर रूप से घायल हो गए. पलामू में कोहरे की वजह से 400 मीटर के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था.
आपके जिले में कितना रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

इसे भी पढ़ें
3 जनवरी 2025 को रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
3 जनवरी 2025 को रांची, हजारीबाग, बोकारो समेत झारखंड के 24 जिलों में पेट्रोल की कीमत
Crime News : धनबाद में मृत मिली महिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
सावधान! जमशेदपुर में बिना हेलमेट बाईक चलाने वालों को साक्षात दर्शन दे रहे ‘यमराज’, देखें Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




