Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर, कोहरे ने ले ली 2 लोगों की जान

झारखंड में शीतलहर जैसे हालात. घने कोहरे की वजह से दुर्घटना में 2 की मौत.
Jharkhand Weather: झारखंड में प्रचंड ठंड पड़ रही है. मौसम ऐसा है, मानो पूरे झारखंड में शीतलहर चल रही हो. पलामू के सतबरवा में घने कोहरे ने 2 लोगों की जान ले ली.
Jharkhand Weather: झारखंड में पर्वतों की ओर से आ रही हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है. पूरे झारखंड में प्रचंड ठंड पड़ रही है. ऐसा लग रहा है मानो पूरे झारखंड में शीतलहर चल रही हो. न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. ग्रामीण क्षेत्र का तापमान 3.3 डिग्री हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा कांके ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि 24 घंटे तक लोगों को कनकनी वाली ठंड से राहत नहीं मिलेगी. इसके बाद 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि 4 जनवरी को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध रहने की संभावना है. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा.
कोहरे की वजह से पलामू में भीषण सड़क हादसा
शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से पलामू जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पलामू में कोहरे का आलम यह था कि दृश्यता (विजिबिलिटी) 400 मीटर रह गई थी. कोहरे की वजह से ट्रक और बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई.
खूंटी का न्यूनतम पारा झारखंड में सबसे कम
मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड खूंटी में रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.8 डिग्री सेंटीग्रेड सिमडेगा जिले के बानो में रहा. इस दौरान राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रांची का तापमान 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा
अगर झारखंड के अलग-अलग जिले के तापमान की बात करें, तो राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. इसके बाद यह 8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा का न्यूनतम तापमान
डाल्टेनगंज का न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है. बोकारो का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस घटकर 8.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है. वहीं, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 8 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
झारखंड के मौसम की ताजा खबरें यहां पढ़ें
रांची, जमशेदपुर और बोकारो में तापमान बढ़ा
रांची, जमशेदपुर और बोकारो के उच्चतम तापमान में वृद्धि हुई है और डाल्टेनगंज एवं चाईबासा के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रांची का उच्चतम पारा 0.6 डिग्री घटकर 20.8 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है.
जमशेदपुर और डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान
जमशेदपुर का उच्चतम पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस घटकर 23.5 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 22.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है.
रांची की ताजा खबरें यहां पढ़ें
बोकारो और चाईबासा का अधिकतम तापमान
बोकारो का अधिकतम पारा 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 21.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है. चाईबासा का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 26.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
इसे भी पढ़ें
पलामू में कोहरे का कहर, बस-ट्रक की सीधी टक्कर, में 3 यात्रियों की मौत की खबर, दर्जनों घायल
3 जनवरी 2025 को रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
Hemant Soren Gift: मंईयां सम्मान की लाभुकों को जनवरी में 2500 नहीं, 5000 रुपए देगी हेमंत सोरेन सरकार
Crime News : धनबाद में मृत मिली महिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




