3 जनवरी 2025 को रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

3 जनवरी 2025 को झारखंड में एलपीजी सिलेंडर के दाम.
LPG Cylinder Price Today 3 January 2025 : 3 जनवरी 2025 को झारखंड के अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर के दाम अलग-अलग हैं. आपके जिले में आज 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य कितना है, यहां देख लें.
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 3 January 2025: आज 3 जनवरी 2025 को झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है, सुबह-सुबह ही जान लीजिए. 14.2 किलो के घरेलू गैस का सिलेंडर आज झारखंड में 842.50 रुपए से 862 रुपए के बीच मिलेगा. इंडियन ऑयल के मुताबिक, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो जिले में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 3 जनवरी 2025 को 860.50 रुपए है. जमशेदपुर में यही सिलेंडर कोई उपभोक्ता लेता है, तो उसे 842.50 रुपए में ही मिल जाएगा. पूर्वी सिंहभूम से सटे चाईबासा में सिलेंडर का मूल्य 843.50 रुपए है. झारखंड में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोगों को सबसे अधिक 862 रुपए हजाराबीग, रामगढ़ और कोडरमा में देने पड़ते हैं. चतरा में इसी सिलेंडर का मूल्य 859 रुपए, पश्चिमी सिंहभूम में 852 रुपए, सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 842.50 रुपए है. झारखंड के 17 जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिलेगा.
झारखंड के 24 जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत यहां देखें
| जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
| बोकारो | 860.50 रुपए |
| चतरा | 859.50 रुपए |
| देवघर | 860.50 रुपए |
| धनबाद | 860.50 रुपए |
| दुमका | 860.50 रुपए |
| पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) | 842.50 रुपए |
| गढ़वा | 860.50 रुपए |
| गिरिडीह | 860.50 रुपए |
| गोड्डा | 860.50 रुपए |
| गुमला | 860.50 रुपए |
| हजारीबाग | 862.00 रुपए |
| जामताड़ा | 860.50 रुपए |
| खूंटी | 860.50 रुपए |
| कोडरमा | 862.00 रुपए |
| लातेहार | 860.50 रुपए |
| लोहरदगा | 860.50 रुपए |
| पाकुड़ | 860.50 रुपए |
| पलामू | 860.50 रुपए |
| रामगढ़ | 862.00 रुपए |
| रांची | 860.50 रुपए |
| साहिबगंज | 860.50 रुपए |
| सरायकेला-खरसावां | 843.00 रुपए |
| सिमडेगा | 860.50 रुपए |
| पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) | 852.00 रुपए |
हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स की वजह से राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. एलपीजी की कीमत वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर तय होती है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?
झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.
सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी
एलपीजी एक सुरक्षित और रंगहीन गैस है. इसलिए आज घर-घर में इसका इस्तेमाल हो रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है. भारत सरकार झारखंड के गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रही है. 14.2 किलो के गैस पर केंद्र सरकार सब्सिडी भी देती है. घरेलू रसोई गैस के उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए की सब्सिडी ट्रांसफर करती है.
रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
कच्चे तेल के महंगा होने का असर घरेलू गैस की कीमतों पर भी पड़ता है. यानी कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर भी महंगे हो जाते हैं. वहीं, कच्चे तेल के सस्ता होने पर इसकी कीमतों में कमी भी आती है.
इसे भी पढ़ें
पलामू में कोहरे का कहर, बस-ट्रक की सीधी टक्कर, में 3 यात्रियों की मौत की खबर, दर्जनों घायल
झारखंड में ठंड हुआ प्रचंड, अभी जान लीजिए कैसा रहेगा आज का मौसम
आदिवासियों के मसीहा जयपाल सिंह मुंडा 1940 से कर रहे थे अलग झारखंड राज्य की मांग
आदिवासियों के मसीहा जयपाल सिंह मुंडा 1940 से कर रहे थे अलग झारखंड राज्य की मांग
आपलोग आदिवासियों को लोकतंत्र नहीं सिखा सकते, जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल वचन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




