Kal ka Mausam: झारखंड के इन जिलों में कल छाया रहेगा कुहासा, 10 डिग्री से नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Dec 2024 5:35 PM
शाम के वक्त अलाव का आनंद लेते लोग
Ka; Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों में सोमवार को कुहासा छाया रहेगा. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है. मौसम साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रह सकता है.
रांची : पूर्वनुमान के अनुसार झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला है. आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना है. लेकिन सोमवार यानी कि 30 दिसंबर से आसमान साफ रहने की संभावना है. इसके बाद न्यूनतम तापमान गिर सकता है. फिलहाल राजधानी समेत विभिन्न जिलों का तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है.
इन जिलों में छाया रहेगा कुहासा
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 30 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और संताल परगना के जिलों में कुहासा रह सकता है. इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. हालांकि कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. दो से तीन दिनों में राजधानी सहित राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. जिससे एक बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है.
डालटनगंज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंचा
दूसरी तरफ डालटनगंज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि है. बता दें कि बारिश झारखंड समेत राजस्थान, दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिला है. बारिश के कारण दिल्ली एक्यूआई गिरकर 152 पर आ गया. जो सामान्य श्रेणी में है.
Also Read: झारखंड के 7 जिलों में होगी वर्षा, 14 जिलों में घना कोहरा का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










