झारखंड के 7 जिलों में होगी वर्षा, 14 जिलों में घना कोहरा का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

रांची समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना.

Aaj Ka Mausam 29 December : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के 7 जिलों में 29 दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान किया है. वहीं, 14 जिलों में घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam 29 December| झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में रविवार को बारिश होने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि रविवार (29 दिसंबर) को सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध रहने की संभावना है. राज्य के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी और गुमला जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
पीले रंग में रंगे 14 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा. फोटो : आईएमडी

14 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम केंद्र रांची ने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है. कहा है कि झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भागों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है. जिन जिलों में कोहरा छाया रहेगा, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले शामिल हैं.

हरे रंग में रंगे जिलों में बारिश की संभावना. फोटो : आईएमडी

रांची में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 दिसंबर को राजधानी रांची में आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की संभावना भी है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा देखा गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.5 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 10,5 डिग्री सेल्सियस धनबाद में रहा.

इसे भी पढ़ें

बेस्ट सोशल एक्टिविटी के लिए झारखंड की डॉ भारती कश्यप को आईएमए नेशनल प्रेसिडेंट्स एप्रीसिएशन अवार्ड

राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता : 26 राज्यों के 800 खिलाड़ियों का धनबाद में हुआ जुटान, देखें PHOTOS

न्यू ईयर के जश्न में कोई नहीं डाल पाएगा खलल, छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

झारखंड के कालीझरना में लकड़ी माफियाओं ने सैकड़ों पेड़ काट डाले, देखें PHOTOS

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola