Kal Ka Mausam: झारखंड में 28 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? 29 और 30 अगस्त को भारी बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Rain Alert

Kal Ka Mausam: झारखंड में 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को झमाझम बारिश की संभावनाएं हैं. तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने 29 अगस्त 2025 और 30 अगस्त 2025 को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड में गुरुवार (28 अगस्त 2025) को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पलामू समेत चार जिलों को छोड़कर शेष भागों में झमाझम बारिश के आसार हैं. येलो अलर्ट जारी किया गया है. 29 और 30 अगस्त 2025 को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात का अलर्ट


झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिला) को छोड़कर शेष भागों में गुरुवार (28 अगस्त 2025) को तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम का पूर्वानुमान

भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी


झारखंड के दक्षिण-पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी (देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला) भागों में शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: झारखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

भारी बारिश का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने 30 अगस्त 2025 (शनिवार) को झारखंड के मध्यवर्ती भागों (रांची, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद) में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. 31 अगस्त 2025 को राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

झारखंड में कमजोर रहा मानसून


झारखंड में मानसून कमजोर रहा. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. झारखंड में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 24.2 मिलीमीटर दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पाकुड़ में 36.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: झारखंड में गणेश चतुर्थी का उल्लास, विघ्नहर्ता गणपति की आराधना कर रहे श्रद्धालु

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola