Kal Ka Mausam: झारखंड में गर्मी, उमस और हीट वेव से बढ़ेगी परेशानी, 13 मई से फिर बदलेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

Heat wave

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kal Ka Mausam: रांची में तेज धूप के बीच आज शुक्रवार की दोपहर में मौसम का मिजाज बदला और हल्की बारिश हुई. शनिवार से गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी. 13 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. 13 मई से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. 15 मई तक गरज के सात हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में आज दोपहर में मौसम ने करवट ली. तीखी धूप के बीच मौसम का मिजाज बदला और हल्की बारिश हुई. राज्य के दक्षिण-पश्चिम, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. शनिवार से गर्मी और उमस की स्थिति रहेगी. 13 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. 13 मई से मौसम फिर बदलेगा. गरज के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी


झारखंड में 10 मई से गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ेगी. 13 मई तक हीट वेव चल सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि शनिवार और रविवार को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) में कहीं-कहीं पर गर्मी और उमस की स्थिति रह सकती है. इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

चार जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट


मौसम विभाग की मानें तो 12 मई को झारखंड के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं हीट वेव चल सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

9 जिलों में हीट वेव की चेतावनी


झारखंड के बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं पर 13 मई को हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गयी है.

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज


13 मई से झारखंड में मौसम फिर बदलेगा. 15 मई तक मौसम कूल-कूल रहेगा. कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. रांची समेत आसपास के इलाकों में भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola