Rain Havoc: मानसून की दस्तक के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर, 19 जून को रांची समेत 6 जिलों में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट

झारखंड में कल होगी भारी बारिश.
Kal Ka Mausam 19 June 2025: मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 19 जून (गुरुवार) को राजधानी रांची और उससे सटे रामगढ़, बोकारो के अलावा कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह जिले में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान ने ‘रेड अलर्ट’ (Red Alert) जारी कर दिया है. अभिषेक आनंद ने कहा है कि मानसून की बारिश खेती-बाड़ी के लिए बेहद फायदेमंद है. मंगलवार को यह बारिश हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार के कुछ हिस्सों में भी हुई.
Kal Ka Mausam: झारखंड में मानसून के दस्तक देने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने 19 जून को कम से कम 6 जिलों में भयंकर बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. इसका अर्थ है कि इन जिलों में 19 जून को मूसलाधार या बहुत अधिक वर्षा हो सकती है.
मानसून ने झारखंड के 18 जिलों को कवर किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड पहुंच गया. 24 में से 18 जिलों को मानसून ने कवर कर लिया है. यानी 18 जिलों में मानसून पहुंच चुका है. गढ़वा, चतरा और पलामू में भी जल्द ही मानसून पहुंच जायेगा.
19 जून को रांची समेत इन जिलों में मूसलाधार वर्षा
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 19 जून (गुरुवार) को राजधानी रांची और उससे सटे रामगढ़, बोकारो के अलावा कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह जिले में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान ने ‘रेड अलर्ट’ (Red Alert) जारी कर दिया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कृषि के लिए फायदेमंद है मानसून की बारिश
अभिषेक आनंद ने कहा है कि मानसून की बारिश खेती-बाड़ी के लिए बेहद फायदेमंद है. मंगलवार को यह बारिश हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार के कुछ हिस्सों में भी हुई. उन्होंने कहा कि 18 जून को रामगढ़, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा और दुमका जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है.

मौसम विभाग के ‘रेड अलर्ट’ किसका संकेत है
मौसम विभाग की ओर से जारी ‘रेड अलर्ट’ अत्यंत गंभीर मौसम की स्थिति का संकेत है. इसका मतलब है बारिश के दौरान या उसके बाद जनजीवन को खतरा हो सकता है. बारिश की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी पटरी से उतर सकती है. तत्काल सुरक्षा उपायों की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि झारखंड में 20 जून तक भारी बारिश की संभावना है.
इसे भी पढ़ें
Monsoon Tracker: 6 दिन बाद आ ही गया मानसून, झारखंड में 18 जून को मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




