ePaper

Ranchi crime सीनियर का फोन आने पर जेटीडीसी के स्टाफ को छोड़ा

Updated at : 14 Jun 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi crime      सीनियर का फोन आने पर जेटीडीसी के स्टाफ को छोड़ा

जगन्नाथपुर थाना के पुलिसकर्मी शनिवार को एक युवक की हरकत से परेशान रहे.

विज्ञापन

रांची. जगन्नाथपुर थाना के पुलिसकर्मी शनिवार को एक युवक की हरकत से परेशान रही. बताया गया कि पुलिसकर्मी अपराह्न करीब सवा चार बजे गाड़ी से थाना से निकले. इसी दौरान प्रोजेक्ट की ओर पीछे आ रहे बुलेट सवार ने पुलिस गाड़ी को ओवरटेक कर रोका. पुलिस गाड़ी के चालक को कहा कि कैसे गाड़ी चलाते हो. अभी एक्सीडेंट हो जाता. इसके बाद वह आगे बढ़ गया. थोड़ी दूर आगे जाने पर एचइसी मोड़ टर्निंग पर सड़क किनारे खड़ी ऑटो को पुलिस हटाने लगी. इसी क्रम में उक्त बुलेट सवार अपने मोबाइल फोन से पुलिस का वीडियो बनाने लगा. पुलिस ने कारण पूछा, तब कहा कि हम स्वतंत्र नागरिक हैं. कुछ भी कर सकते हैं. इस पर पुलिस ने उसे मोबाइल से वीडियो डिलीट करने को कहा. इस पर बुलेट सवार बकझक करने लगा. तब पुलिस टीम ने उसे गाड़ी में बैठा कर थाना ले आयी. पूछताछ में यह बात सामने आयी कि वह जेटीडीसी का स्टाफ दिलीप शीतल है. बाद में सीनियर का फोन आने पर दिलीप को पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola