छठी सीमित डिप्टी कलक्टर लिखित परीक्षा चार अप्रैल से
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 28 पदों के लिए छठी सीमित डिप्टी कलक्टर लिखित परीक्षा चार अप्रैल 2020 से लेने का निर्णय लिया है. परीक्षा पांच अप्रैल तक चलेगी
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 28 पदों के लिए छठी सीमित डिप्टी कलक्टर लिखित परीक्षा चार अप्रैल 2020 से लेने का निर्णय लिया है. परीक्षा पांच अप्रैल तक चलेगी. इसी प्रकार 10 पदों के लिए संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉग) परीक्षा-2017 के लिए प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 17 मई को होगी.
आयोग ने सहायक लोक अभियोजक (एपीपी)-2018 के 143 पद के लिए इंटरव्यू 27 अप्रैल से छह मई तक लेने का फैसला किया है. इंटरव्यू सात दिनों तक चलेगा. इसी प्रकार कृषि विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर/सब डिवीजनल एग्रीकल्चर अॉफिसर की नियुक्ति के लिए 26 से 30 अप्रैल तक लिखित परीक्षा होगी व 18 से 22 जून तक इंटरव्यू होगा. साइंटिफिक अॉफिसर के पांच पदों पर नियुक्ति के लिए 21 अप्रैल को इंटरव्यू लिया जायेगा.
विभिन्न विभागों में असिस्टेंट इंजीनियर की नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक और इंटरव्यू 29 जून से 15 जुलाई तक लिया जायेगा. नगर विकास विभाग में एकाउंट्स अॉफिसर के 16 पदों पर नियुक्ति के लिए 19 से 21 अप्रैल तक लिखित परीक्षा होगी और 25 से 26 जून तक इंटरव्यू होगा. आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) के 637 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 10 से 12 मई तक होगी और इंटरव्यू 19 से 23 जुलाई तक लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










