Shibu Soren News: शिबू सोरेन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, लोकपाल में चल रही सुनवाई पर लगी रोक

Shibu Soren News: दिल्ली हाईकोर्ट के माननीय जस्टिस यशवंत वर्मा की अदालत में अब इस केस की सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. झामुमो सुप्रीमो Shibu Soren ने लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के प्रावधानों के तहत लोकपाल (Lokpal) की ओर से शुरू की गयी कार्यवाही को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.
Shibu Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के प्रमुख और झारखंड (Jharkhand News) के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Hemant Soren) को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल में चल रही आय से अधिक संपत्ति के मामले की सुनवाई पर सोमवार को रोक लगा दी है.
12 दिसंबर को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) ने दिल्ली हाईकोर्ट में शिबू सोरेन का पक्ष रखा. दिल्ली हाईकोर्ट के माननीय जस्टिस यशवंत वर्मा की अदालत में अब इस केस की सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. झामुमो सुप्रीमो ने लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के प्रावधानों के तहत लोकपाल (Lokpal) की ओर से शुरू की गयी कार्यवाही को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.
Also Read: JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन ने धनबाद के जिस पोखरिया गांव से छेड़ा था आंदोलन, वह इलाका विकास से अब भी दूर
निशिकांत दुबे की शिकायत पर शुरू हुई थी कार्यवाही
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) की शिकायत के आधार पर लोकपाल ने शिबू सोरेन के खिलाफ कार्यवाही शुरू की थी. लोकपाल ने 5 अगस्त 2020 को सुनवाई शुरू की. मामले की जांच का जिम्मा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा गया. दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में झामुमो सुप्रीमो ने कहा कि इस आदेश की प्रति उन्हें नहीं दी गयी थी.
शिबू सोरेन ने शिकायत को झूठा बताया
शिबू सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि उनके खिलाफ की गयी शिकायत झूठी है. साथ ही कहा कि लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 की धारा 53 में कथित अपराध के सात वर्ष बीत जाने के बाद किसी भी शिकायत की जांच करने का अधिगार लोकपाल को नहीं है. याचिका में कहा गया है कि शिकायत की तारीख से प्रारंभिक जांच पूरी करने के लिए 180 दिन की अधिकतम अवधि 1 फरवरी 2021 को पूरी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




