MMDR के खिलाफ 19 सितंबर को JMM का राज्यव्यापी धरना, 260 प्रखंड मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) केंद्र सरकार के MMDR संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध कर रहा है. 19 सितंबर को राज्य भर के 260 प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा. JMM का कहना है कि यह विधेयक झारखंड के खनिज और भूमि अधिकारों को छीन रहा है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी 260 प्रखंड मुख्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद बीडीओ व सीओ के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जायेगा.

विज्ञापन

JMM का कहना है कि एमएमडीआर कानून झारखंड के हक और अधिकारों को छीनने वाला है. इसके तहत केंद्र सरकार ने राज्यों के खनिज अधिकारों और भूमि पर कर लगाने के अधिकारों को सीमित किया है, जिसका पार्टी तब तक विरोध करेगी, जब तक इस कानून को केंद्र सरकार वापस नहीं ले लेती है. सड़क से सदन और न्यायालय में भी इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जायेगा.

रांची में तैयारी पूरी

रांची जिला झामुमो के संयोजक मुस्ताक आलम ने बताया कि रांची के 18 प्रखंडों में धरना दिया जायेगा. इसकी तैयारी कर ली गयी है. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान होगा. उन्होंने कहा कि एमएमडीआर काला कानून है. जो झारखंड की हकमारी कर रहा है.

एमएमडीआर विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

इधर, सरकार के स्तर पर भी एमएमडीआर विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी चल रही है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए खान विभाग द्वारा संचिका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी के लिए भेजी गयी है.

झारखंड में लागू नहीं किया गया है संशोधन विधेयक

झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पारित एमएमडीआर संशोधन विधेयक को राज्य में लागू नहीं किया गया है. राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में कोई आदेश नहीं निकाला गया है. सरकार द्वारा सभी कंपनियों से सेस की वसूली हो रही है. कंपनियां भी सेस इस शर्त के साथ जमा कर रही है कि यदि एमएमडीआर संशोधन विधेयक लागू होता है, तो 17 अगस्त के बाद से जमा सेस की राशि को रॉयल्टी में समायोजित कर दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola