तमाड़ में बजाज की नई बाइक N160 SS और पल्सर 125 लॉन्च, युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किये गये मॉडल
बाईक लॉन्च करते हुये. | Prabhat Khabar Network
तमाड़ स्थित बालाजी ऑटोमोबाइल्स में बजाज की नई N160 SS और पल्सर 125 के नए मॉडल लॉन्च किए गए हैं. ये बाइक खास तौर पर युवाओं के लिए आकर्षक डिजाइन और नए फीचर्स के साथ पेश की गई हैं. ग्राहकों के लिए विभिन्न ऑफर्स भी उपलब्ध हैं.
तमाड़. तमाड़ स्थित बालाजी ऑटोमोबाइल्स में बजाज की नयी बाइक N160 SS और पल्सर 125 के नये मॉडल की लॉन्चिंग की गयी. नये मॉडलों का लॉन्च तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने किया.
इस मौके पर शोरूम संचालक विजय कुमार, कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे. शोरूम संचालक ने बताया कि बजाज के नये मॉडल खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किये गये हैं. इनमें नये फीचर्स के साथ आकर्षक डिजाइन दिया गया है.
उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए नयी बाइक की खरीदारी पर कंपनी की ओर से विभिन्न ऑफर और सुविधाएं भी दी जा रही हैं. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शोरूम पहुंचकर नये मॉडल और उपलब्ध ऑफरों की जानकारी लेने की अपील की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए