Mineral Amendment Bill 2026 : झामुमो ने 20 अगस्त को बुलायी केंद्रीय समिति की बैठक, सीएम रहेंगे मौजूद

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन | Prabhat khabar network

झामुमो ने लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 20 अगस्त को रांची में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यसमिति की अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में विधेयक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी.

विज्ञापन

रांची से आनंद मोहन की रिपोर्ट

रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो ने मोर्चा खोल दिया है. पार्टी ने 20 अगस्त को राजधानी में केंद्रीय कार्यसमिति की अहम बैठक बुलायी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में पार्टी इस विधेयक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी. पार्टी आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा भी कर सकती है.

सांसद-विधायक समेत पदाधिकारी होंगे शामिल

पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष और महानगर सचिव शामिल होंगे. पार्टी के सांसद और विधायक भी बैठक में मौजूद रहेंगे. राजधानी के हरमू स्थित सोहराय भवन में होने वाली बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित झारखंड विरोधी विधेयक से उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होगी.

संगठन के पुनर्गठन की भी होगी समीक्षा

बैठक में सांगठनिक कामकाज को लेकर पार्टी अध्यक्ष रिपोर्ट लेंगे. बूथ से लेकर जिला स्तर तक सांगठनिक पुनर्गठन की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा की जायेगी.

विधेयक के खिलाफ हर स्तर पर विरोध

पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झामुमो ऐसे काले कानून का हर स्तर पर विरोध करेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाफ रची गयी साजिश को सफल नहीं होने दिया जायेगा. झारखंड के विकास को बाधित करने के लिए केंद्र सरकार यह विधेयक लाई है. पूरे झारखंड में इसे लेकर आक्रोश है.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola