Live Updates
World Indigenous Day 2022: CM हेमंत सोरेन की घोषणा, महाजनों से कर्ज लेने पर नहीं करना होगा भुगतान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
World Indigenous Day 2022 Live Updates: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आज से दो दिनों का झारखंड जनजातीय महोत्सव शुरू हो रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने किया. वहीं, महोत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. जनजातीय महोत्सव के पहले दिन छह विभिन्न तरह के कार्यक्रम होंगे. इसमें छऊ महोत्सव, उत्तर पूर्वी भारत की सांस्कृतिक झलकियां, ओडिशा के संस्कृति की झलक जैसे कार्यक्रम होंगे. विश्व आदिवासी दिवस से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी खबरों और अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ….
विज्ञापन
विश्व आदिवासी दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी है.
– सामूहिक कर्ज लेने से बचने की अपील. लोन लेना हो तो बैंक से लें.
– आदिवासी समाज के विवाह यह मृत्यु होने पर होने वाले सामूहिक भोज के लिए 100 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम दाल सरकार देगी. मुख्यमंत्री ने आदिवासी महोत्सव में घोषणा कि साहूकारों से कर्ज लेने पर नहीं करना होगा भुगतान. शिकायत करने पर कार्रवाई होगी.
– आदिवासी समुदाय के लोग के आगे बढ़ने के साथ झारखंड भी आगे बढ़ेगा.
– हम देश के मूलवासी हैं. आज आदिवासी समाज बिखरा हुआ है : CM
– विश्व आदिवासी दिवस पर केंद्र सरकार सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करे: CM हेमंत सोरेन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
2