सामान्य से कम हुआ अधिकतम तापमान, ठंड से अभी राहत नहीं, जानें कब से मिलेगी धुंध और कोहरे से राहत

Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)
झारखंड के सभी सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया है. जिससे ठंड बढ़ गयी है, धूप भी 9 बजे के बाद खिल रहा है. मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा, लेकिन 7 जनवरी के बाद धूप खिलेगी, जिससे धुंध और कोहरे से राहत मिलेगी.
रांची : राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया है. राजधानी का सामान्य तापमान 20 डिग्री के आसपास है. यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम है. राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में सुबह के नौ बजे तक कोहरा छाया रहता है. कोहरा और धुंध के कारण सूर्य की किरण खिली नहीं रहती है.
नौ बजे के बाद ही धूप खिल रही है. हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज होने के कारण ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है. मौसम केंद्र की ओर से कहा गया है कि सात जनवरी तक मौसम इसी तरह रहेगा. डालटनगंज का अधिकतम तापमान वहां के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है.
राज्य के करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेसि के आसपास और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के करीब है. रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेसि रहा. जमशेदपुर का 10.8, डालटनगंज का 11.5, बोकारो का 9.1, चाईबासा का 10, देवघर का 9.6, हजारीबाग का 8.9 तथा गिरिडीह का 10.3 डिग्री सेसि न्यूनतम तापमान रहा.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




