Jharkhand Weather LIVE: झारखंड में एक सप्ताह तक बारिश का अनुमान नहीं, छाये रहेंगे बादल
Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले….
एक सप्ताह तक बारिश का अनुमान नहीं, छाये रहेंगे बादल
झारखंड में एक सप्ताह तक बारिश का अनुमान नहीं है. इस दौरान कहीं-कहीं आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 14 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा. करीब-करीब पूरे राज्य की यही स्थिति है. इसी दौरान मॉनसून भी झारखंड से वापस हो जायेगा. अधिकतम तापमान 31 तथा न्यूनतम 22 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग की 13 अक्टूबर तक कोई चेतावनी नहीं
मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक झारखंड में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. सभी जिलों में ग्रीन सिग्नल है, यानी इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा.
बारिश से बीरसैनी के पास सापिन नदी का गाइडवाल क्षतिग्रस्त
पथरगामा (गोड्डा) : पिछले दिनों लगातार बारिश की वजह से बीरसैनी गांव के पास सापिन नदी का गाइडवाल क्षतिग्रस्त हो गया. मिली जानकारी के अनुसार सापिन नदी में पानी भर जाने व पानी के दबाव की वजह से बीरसैनी स्थित सपिन डैम का उतरी गाइडवाल टूटा गया. बता दें कि बारकोप बीरसैनी गांव से आवाजाही करने वाले लोग अक्सर गाइडवाल पर पैदल चलकर ही अपने गावों से आवाजाही किया करते थे. फिलहाल ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
झारखंड में अभी शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज, 3-4 दिन बाद होगी बारिश
रांची. झारखंड के सभी जिलों में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. 13 अक्टूबर तक बादल छाये रहेंगे. 12 और 13 अक्टूबर को संताल परगना के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं. मौसम केंद्र के अनुसार, 13 अक्टूबर को राजधानी रांची के आसपास के इलाके में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेसि के आसपास रहेगा.
1-7 अक्टूबर तक लगभग पूरे झारखंड में सामान्य से 60 फीसदी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 अक्टूबर 2023 से 7 अक्टूबर 2023 तक पाकुड़ जिले को छोड़कर पूरे झारखंड में सामान्य से 60 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. वहीं पाकुड़ जिले में 20 से 59 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है.
भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें कीचड़ में तब्दील
रानीश्वर (दुमका). पिछले कई दिनों तक हुई भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों पर कहीं पानी जमा हो जाने तो कहीं कीचड़ भर जाने से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है. रानीश्वर बाजार से शिवमंदिर हटिया जाने वाले सड़क पर पुराना पंचायत भवन के सामने बरसात का पानी जमा हो गया है. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. यहां जल निकासी नाली बंद हो जाने से बरसात का पानी बीच सड़क पर ही जमा रह गया है. उधर, दुमका सिउड़ी मुख्य सड़क के सादीपुर आश्रम मोड़ से सादीपुर गांव के अंदर तथा आश्रम जाने वाले सड़क के मुहाने पर कीचड़ भर जाने से ग्रामीणों को साइकिल, मोटर साइकिल लेकर आने-जाने में भी परेशानी हो रही है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए