Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची में गरज के साथ जोरदार बारिश, सुहाना हुआ मौसम

Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Today: आज मंगलवार की दोपहर में रांची में मौसम के मिजाज ने करवट ली और झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. जोरदार बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है. आईएमडी ने देवघर, हजारीबाग और रांची में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जतायी थी.
Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में मौसम के मिजाज ने मंगलवार की दोपहर में करवट ली और झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. मौसम में बदलाव से लोगों ने गर्मी और उमस से राहत की सांस ली. रांची में गरज के साथ जोरदार बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में देवघर, हजारीबाग और रांची में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जतायी थी. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.

गर्मी और उमस से मिली राहत
रांची में आज सुबह से ही तीखी धूप, गर्मी और उमस से लोग परेशान थे. दोपहर से पहले तक सूर्य की तपिश के कारण लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे थे. इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे. हल्की-हल्की हवाएं चलने लगीं. इससे लोगों को थोड़ा सुकून मिल रहा था. देखते ही देखते मौसम का मिजाज बदला और आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने लगी. इस दौरान बादल भी गरजे. बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया.
ये भी पढ़ें: Babulal Marandi: झारखंड सरकार पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार, बोले- अन्नदाताओं के साथ किया धोखा
सड़कों पर जल जमाव से बढ़ी परेशानी
राजधानी रांची में हुई धुआंधार बारिश से सड़कों पर जल जमाव हो गया है. सड़कों पर इस कदर पानी का जमाव है कि नाली और सड़क का पता नहीं चल रहा है. इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. इसके साथ ही करीब आधा घंटा की बारिश से रांची नगर निगम की पोल भी खुल गयी.
ये भी पढ़ें: Amrit Bharat Station: खूंटी के गोविंदपुर स्टेशन की बदली तस्वीर, 22 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
ये भी पढ़ें: Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, आईएएस विनय चौबे से पूछताछ कर रही एसीबी
ये भी पढ़ें: Champai Soren: टीएसी का गठन राज्यपाल के संरक्षण में करने की परंपरा, राज्य सरकार ने इसे तोड़ा – चंपाई सोरेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




