Jharkhand Weather: झारखंड में 29 मई तक कूल-कूल से गर्मी की छुट्टी, आज तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Today: झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला-बदला रहेगा. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. 29 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा. आज राज्य में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों के मौसम का मिजाज अभी बदला-बदला ही रहेगा. लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 29 मई तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा. तेज गति से हवाएं चलेंगी. राज्य में कई स्थानों पर गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश
मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 24 मई यानी शनिवार को राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं. राज्य में कई जगहों पर झमाझम बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 29 मई तक राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का अनुमान लगाया गया है.
ये भी पढ़ें: Bokaro Forest Land: सुप्रीम कोर्ट ने DFO और RCCF के खिलाफ सजा सुनाने पर लगायी रोक, ये है वजह
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का मिजाज?
पिछले 24 घंटे में कोल्हान वाले हिस्से में अच्छी बारिश हुई. जगन्नाथपुर में सबसे अधिक करीब 57 मिमी बारिश हुई. राजधानी रांची के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हुई.
ये भी पढ़ें: Crime News: रामगढ़ में विवाह मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, ये है वजह
ये भी पढ़ें: Jharkhand Liquor Scam: RIMS में एडमिट IAS विनय चौबे के लिए मेडिकल टीम गठित, खा रहे हैं घर का खाना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




