17-18 मई को झारखंड के इन जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
weather 17-18 may

झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड में 16 से 21 मई तक मौसम बदला रहेगा. रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 17 और 18 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड के कई इलाकों में 16 से 21 मई तक आंधी के साथ बारिश संभावना की है.  कुछ जिलों में लू चलने के भी आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई को राज्य के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से गढ़वा और पलामू में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है. 

17 मई को ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, 17 मई को रांची सहित धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  वहीं, अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहने, 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने व कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

18 मई का मौसम 

18 मई को भी रांची सहित धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए इस दिन इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि राज्य के बाकी भागों में कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में लू की संभावना

इधर, 16 से 18 मई तक गढ़वा, पलामू और लातेहार में लू चलने की संभावना है. 17 मई को चतरा में भी लू चलने की संभावना है. 

मेदिनीनगर का तापमान पांच डिग्री गिरा

गुरुवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री था. लेकिन, 24 घंटे में इसमें पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा. 

यह भी पढ़ें: रजरप्पा मंदिर का बदलेगा स्वरूप: 80 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान तैयार, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola