आज से बदलेगा झारखंड में मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश की अशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published at :03 Feb 2022 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
आज से बदलेगा झारखंड में मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश की अशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के मौसम आज से बदलेगा, राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना जतायी जा रही है. साथ ही साथ ओलावृष्टि की भी अशंका जतायी गयी है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है

विज्ञापन

Weather Update In Jharkhand रांची : राजस्थान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से झारखंड में दिख सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार की देर रात कई स्थानों पर बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. चार फरवरी को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल परगना) में बारिश हो सकती है.

राज्य के उत्तर व मध्य भाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. इससे फसलों को नुकसान हो सकता है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट भी जारी किया है. पांच फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. छह फरवरी से मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा.

14 डिग्री रह सकता है न्यूनतम तापमान

राजधानी का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 14 डिग्री सेसि व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेसि रह सकता है. चार फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेसि हो सकता है. मौसम के बदलाव से बुजुर्गों व बच्चों को िवशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola