Jharkhand Weather Forecast LIVE: रांची में हो रही रिमझिम बारिश
Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले….
रांची में हो रही रिमझिम बारिश
झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को देर रात तक रिमझिम बारिश होती रही. सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. नौ अक्टूबर तक झारखंड में बारिश की संभावना है.
साहिबगंज समेत इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका
��ाहिबगंज, गोड्डा, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सिमडेगा में कुछ घंटे में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है.
गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम में थोड़ी देर में बारिश के आसार, अलर्ट जारी
गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम में थोड़ी देर में बारिश होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में इन जिलों में बारिश की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
झारखंड में 6 अक्टूबर तक हर दिन होगी बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक राज्यभर में 6 अक्टूबर तक हर दिन बारिश होगी. विभाग ने सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 4 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी भागों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट है.
रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. इस दौरान वज्रपात की आशंका पर मौसम विभाग ने लोगों को इससे बचने की सलाह दी है.
रांची में बारिश से कच्चा मकान गिरा, चार बकरियों की मौत
रांची के अनगड़ा प्रखंड के बोंगइबेड़ा के नदी ढीपा व तिलैयाजारा में भारी बारिश से सोमवार की सुबह सनोज महतो का मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया. घर गिरने से एक बैल व चार बकरियां दब गयी. बैल को किसी तरह निकाला गया, लेकिन चारों बकरियों की मौत हो गयी. जेबीकेएसएस के फलींद्र करमाली ने पीड़ित किसान को मुआवजा व आवास देने की मांग की है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए