Jharkhand Weather: झारखंड के 11 जिलों में कुछ ही देर में बारिश, वज्रपात का अलर्ट, 14 अगस्त को होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather: झारखंड के देवघर, कोडरमा, चतरा और लातेहार समेत 11 जिलों में कुछ ही देर में मौसम करवट ले सकती है. गरज के साथ बारिश की संभावना है. वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में फिलहाल बारिश होती रहेगी. मंगलवार को राजधानी रांची में दोपहर में मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई. कुछ ही देर में 11 जिलों में बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है. बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

19 अगस्त तक बारिश की संभावना

झारखंड में 14 अगस्त को भी बारिश के आसार हैं. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. राज्य के पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 19 अगस्त तक लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के 11 जिलों में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदल सकता है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गयी है. आईएमडी ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है.

चतरा समेत चार जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

चतरा, लातेहार, लोहरदगा और दुमका जिले में कुछ ही घंटों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है.

देवघर समेत सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देवघर, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, गोड्डा और सरायकेला खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है. मौसम खराब रहने पर सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गयी है. पेड़ के नीचे नहीं रुकने की सलाह दी गयी है. किसानों को खेत से बाहर निकल जाने और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने को कहा गया है.

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 अगस्त को भी मौसम का मिजाज बदलेगा. राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में भारी बारिश होगी. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather: रांची में झमाझम बारिश, 14-16 अगस्त तक देवघर समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून एक्टिव, बारिश के आसार, 15 अगस्त को संताल परगना में होगी भारी बारिश

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? देवघर, धनबाद समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून सक्रिय, 14 अगस्त को पलामू में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola