Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून सक्रिय, 14 अगस्त को पलामू में भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert
Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. रांची में शनिवार को बादल छाया रहा. पलामू प्रमंडल में 14 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. 16 अगस्त तक रांची में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में मॉनसून अभी सक्रिय है. अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है. रांची में भी शनिवार को बादल छाया रहा. मौसम केंद्र के अनुसार 16 अगस्त तक रांची में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. पलामू प्रमंडल के कई स्थानों पर 14 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इसके अतिरिक्त अन्य हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहने का अनुमान है.
आपके शहर में
पलामू में 90 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पलामू में हुई. वहां मौसम केंद्र ने करीब 90 मिमी के आसपास बारिश रिकॉर्ड किया. इसके अतिरिक्त चंदवा में 66, हरिहरगंज में 65 मिमी के आसपास बारिश हुई. संताल परगना के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई.
दिन में उमस भरी गर्मी, शाम में झमाझम बारिश
धनबाद शहर में शनिवार की शाम हुई बारिश के बाद लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं जगह-जगह जलजमाव से परेशानियों का सामना करना पड़ा. रात तक बारिश होती रही. शनिवार की सुबह से ही धूप रही. 11 बजे के बाद उमस ने बेहाल कर दिया. दोपहर करीब एक बजे हल्की बारिश हुई. लेकिन लोगों को उसम से राहत नहीं मिली. अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया. शाम चार बजे से आसमान में घने बादल छाने लगे. 4.30 बजे से गर्जन के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया. रात के 8 बजे तक झमाझम बारिश होती रही. इसके बाद भी हल्की बारिश होती रही.
इन इलाकों में भर गया पानी
बारिश होने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव हो गया. कला भवन के सामने, गया पुल, पुलिस लाइन, आइआइटी आइएसएम के समीप, भूदा, वनस्थली कॉलोनी के प्रवेश में, पार्क मार्केट समेत अन्य जगहों पर जलजमाव की स्थिति देखी गयी. जालान अस्पताल परिसर में भी पानी भर गया.
चक्रवात का असर
मौसम विभाग की मानें, तो दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. दक्षिण झारखंड और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण के साथ विलीन हो गया है. इसका असर दिख रहा है. बादलों के आने का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होती रहेगी. 14 अगस्त तक बारिश के आसार बन रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए