ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? देवघर, धनबाद समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated at : 11 Aug 2024 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में 17 अगस्त तक बारिश की संभावना है. इस बीच राज्य के देवघर, धनबाद समेत आठ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में फिलहाल बारिश होती रहेगी. अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया है कि 17 अगस्त तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. सोमवार को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. 13 से 15 अगस्त तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है.

रांची, पलामू समेत इन जिलों में गरज के साथ बारिश

झारखंड के रांची, पलामू, रामगढ़ और चतरा जिले में कुछ ही घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कुछ ही देर में इन जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम रहने पर सतर्क रहने की अपील की है. बारिश और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी है. भूलकर भी पेड़ के नीचे नहीं ठहरें. बिजलीवाले स्थान से दूर रहें. किसान खेतों से बाहर निकल जाएं और मौसम सामान्य होने पर ही खेतों में जाएं.

आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

झारखंड में 12 अगस्त को गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका है. आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर चेतावनी जारी की है. 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम का मिजाज

पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. राज्य में मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक बारिश86 मिलीमीटर गढ़वा के धुरकी में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून सक्रिय, 14 अगस्त को पलामू में भारी बारिश का अलर्ट

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश, आठ अगस्त से मॉनसून हो सकता है कमजोर

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश, गरज के साथ वज्रपात, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola