JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में AJSU का बड़ा ऐलान, छह सितंबर को पूरे राज्य में होगा प्रदर्शन
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू पार्टी छह सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन और धरना-प्रदर्शन करेगी।
रांची: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू पार्टी छह सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन और धरना-प्रदर्शन करेगी. पार्टी ने अभ्यर्थियों के कार्यक्रम को बाधित किये जाने का भी विरोध करने का निर्णय लिया है. इसे लेकर रांची जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो और कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने रांची DC कार्यालय को कार्यक्रम की विधिवत सूचना दी है.
आपके शहर में
आजसू पार्टी के अनुसार, छह सितंबर को रांची समेत सभी जिला मुख्यालयों में कार्यकर्ता जुटेंगे. रांची में पुतला दहन और धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम शाम के समय आयोजित किया जायेगा. जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. रांची के कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गयी है.
लोकतांत्रिक विरोध दबाना चिंताजनक : AJSU
आजसू पार्टी ने कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने वाले छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक विरोध को दबाना चिंताजनक है. पार्टी ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा दमन लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है.
पार्टी नेताओं ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांगों को सुनने और लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकालने की जरूरत है. इसी मुद्दे को लेकर छह सितंबर को राज्यभर में विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
यह भी पढ़ें: मांदर की थाप पर झूमेगा रातू, 19 सितंबर को रातूगढ़ जतरा मैदान में होगा करमा पर्व का भव्य आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए