रांची में मलयाली एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया ओणम, तिरूवातिरा नृत्य ने बांधा समां, अबू बकर सिद्दीकी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

ओणम पर्व के मौके पर रंगोली बनाने के बाद सेलिब्रेट करतीं महिलाएं

रांची के केरली स्कूल परिसर में मलयाली एसोसिएशन द्वारा ओणम का भव्य आयोजन किया गया. पारंपरिक रंगोली, दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा. मुख्य आकर्षण महिलाओं का तिरूवातिरा नृत्य रहा.

विज्ञापन

रांची : रांची के केरली स्कूल परिसर में शनिवार को मलयाली एसोसिएशन द्वारा पारंपरिक उल्लास और धूमधाम के साथ ओणम उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक फूलों की रंगोली (अथपुक्कलम) सजाकर और दीप प्रज्वलित कर की गई. इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे एसोसिएशन के सदस्यों और महिलाओं ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी. एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष सजी नायर ने उपस्थित जनसमूह को सुखी व समृद्ध ओणम की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व दानवीर राजा महाबली के स्वागत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में तिरूवातिरा नृत्य ने मोहा मन

ओणम के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक कला-संस्कृतियों का सुंदर संगम देखने को मिला. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा प्रस्तुत 'तिरूवातिरा नृत्य' रहा, जिसकी दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहना की. इसके अलावा बच्चों और कलाकारों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गान, पियानो वादन तथा केरल की प्रसिद्ध बोट रेस से जुड़े 'वल्लम काली पाट्टु' गीतों की शानदार प्रस्तुति दी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड सुरक्षित रखने के निर्देश

सचिव अबू बकर सिद्दीकी को एमपी मैथ्यू स्मृति पुरस्कार

समारोह के दौरान उपलब्धियों के लिए विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित भी किया गया. वर्ष का प्रतिष्ठित 'एमपी मैथ्यू स्मृति उपलब्धि पुरस्कार' झारखंड सरकार के सचिव अबू बकर सिद्दीकी को प्रदान किया गया. वहीं, 'सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार' अल्फोंसा मारिया जोबी को और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान वर्ग में केएम जोसेफ को सम्मानित किया गया. इस दौरान 'केरल फेस्ट स्मारिका' का विमोचन भी संपन्न हुआ.

आज केले के पत्ते पर परोसे जाएंगे 30 पारंपरिक व्यंजन

उत्सव के दूसरे दिन यानी रविवार को दोपहर 12:30 बजे से भव्य 'ओणम साध्या' (महाभोज) का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए विशेष रूप से केरल से रसोइयों को बुलाया गया है. महाभोज में लोगों को केले के पत्ते पर 30 से अधिक पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें चावल, पारिप्पू, सांभर, रसम, अवियल, ओलन, कालन, इंजी कड़ी, आचार, पाइसम और केले के चिप्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए कितना तैयार है रांची का सदर अस्पताल? नए सिविल सर्जन ने बताया पूरा प्लान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola