Jharkhand Weather: रांची में झमाझम बारिश, 14-16 अगस्त तक देवघर समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: राजधानी रांची में झमाझम बारिश हुई. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला और दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई. पूर्वी सिंहभूम समेत छह जिलों में कुछ ही घंटे में बारिश हो सकती है. राज्य में 18 अगस्त तक बारिश की संभावना है. 15 अगस्त को लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 14 से 16 अगस्त तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम समेत छह जिलों में कुछ ही घंटे में बारिश

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है.

13 अगस्त को वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार (13 अगस्त) को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारि‍श हो सकती है. गरज और वज्रपात की भी आशंका है. आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

देवघर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

झारखंड में फिलहाल बारिश होगी. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया है कि 18 अगस्त तक राज्य में बारिश हो सकती है. 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 14 से 16 अगस्त तक झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में आठ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून एक्टिव, बारिश के आसार, 15 अगस्त को संताल परगना में होगी भारी बारिश

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? देवघर, धनबाद समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola