Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून एक्टिव, बारिश के आसार, 15 अगस्त को संताल परगना में होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. सोमवार को गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 15 अगस्त को संताल परगना में भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड के कई हिस्सों में मॉनसून अभी भी सक्रिय है. सोमवार को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची में 12 से 16 अगस्त तक आकाश में बादल छाये रहेंगे. कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. 15 अगस्त को संताल परगना में भारी बारिश हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

12 से 16 अगस्त तक आकाश में छाये रहेंगे बादल

रांची में 12 से 16 अगस्त तक आकाश में बादल छाये रहेंगे. कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में करीब 15 मिमी के आसपास बारिश हुई. देर रात से लगातार राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश होती रही. करीब 11 बजे तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई.

संताल परगना के जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 15 अगस्त को संताल परगना को छोड़कर अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. संताल परगना के जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.

गढ़वा में 76 मिमी के आसपास बारिश

पिछले 24 घंटे में इसका सबसे अधिक असर पलामू और संताल परगना में रहा. गढ़वा में 76 मिमी के आसपास बारिश हुई. संताल परगना के लिट्टीपाड़ा में भी 60 मिमी से अधिक बारिश हुई. इसके अतिरिक्त रामगढ़ और हजारीबाग में भी अच्छी बारिश हुई. पलामू में करीब 66 मिमी के आसपास बारिश हुई.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? देवघर, धनबाद समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून सक्रिय, 14 अगस्त को पलामू में भारी बारिश का अलर्ट

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश, आठ अगस्त से मॉनसून हो सकता है कमजोर

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश, गरज के साथ वज्रपात, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola