Jharkhand Weather Forecast LIVE: दुमका में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

दुमका में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

दुमका जिले के कुछ भागों में कुछ देर में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें, तो इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गयी है.

18 जुलाई तक अच्छी बारिश होने के हैं आसार

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 16 से 18 जुलाई तक झारखंड में खास कर दक्षिण व मध्य इलाके में रुक-रुक कर अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम तैयार हो रहा है. इसका असर 21-22 जुलाई से पूरे झारखंड पर पड़ेगा. इस दौरान तीन से चार दिनों तक लगातार अच्छी बारिश होगी.

राज्य के इन हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

आज राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी है. विभाग ने 20 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. विभाग ने चार्ट जारी कर इन क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है.

Jharkhand Weather Forecast LIVE: दुमका में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

जानें अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिन में इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है, जो आप नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं.

Jharkhand Weather Forecast LIVE: दुमका में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

अच्छी बारिश के लिए की गयी पूजा

सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड के कोनमेरला में महिलाओं ने अच्छी बारिश को लेकर पीपल वृक्ष व शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा की. साथ ही ईश्वर से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की. महिलाएं सुबह स्नान ध्यान कर जुसाफ तालाब से पहान फिरू गौड़ के अगुवाई में जल लेकर गांव में स्थित शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ व पीपल वृक्ष पर जलाभिषेक किया. क्षेत्र में पहली बारिश होने के बाद बारिश नहीं के बराबर हो रही है. फलस्वरूप किसानों को खेती का कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है.

Jharkhand Weather Forecast LIVE: दुमका में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

बारिश नहीं होने से सूख रहे खेत, किसान चिंतित

रांची के तमाड़ प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं. जुलाई आधा बीतने पर भी समुचित बारिश नहीं होने से किसान कृषि कार्य शुरू नहीं कर पाये हैं. किसान जून-जुलाई महीना में ही धान बीज की बोआई पूर्ण कर लिये. पर धूप के कारण खेत में लगा बिचड़ा सूखने लगा है. किसान अपनी फसल को नष्ट होते देखकर परेशान हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola