ePaper

Jharkhand Weather Forecast: रांची समेत 17 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार, लू चलने की चेतावनी, रहें सतर्क

Updated at : 18 Apr 2023 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: रांची समेत 17 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार, लू चलने की चेतावनी, रहें सतर्क

झारखंड में बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. राज्य के 17 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया है. गोड्डा में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, राज्य के 18 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में इनदिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गयी है. राजधानी रांची सहित राज्य के 17 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. सबसे अधिक गर्मी गोड्डा में पड़ रही है. मंगलवार को यहां का पारा 44.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर दिखने लगा है. 18 जिलों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. मौसम की स्थिति देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है. वहीं, सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है.

संताल परगना के तीन जिलों में पारा 44 के पार

संताल परगना में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है. यहां के तीन जिले देवघर, गोड्डा और पाकुड़ में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया है. वहीं, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा. संताल परगना को छोड़ अन्य जिलों में 20 अप्रैल से मौसम बदलने की उम्मीद है. जबकि, संताल परगना सहित अन्य जिलों के लोगों को 21 अप्रैल के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

18 जिलों में चल सकती है लू

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों सतर्क रहने की अपील की है. राज्य के 18 जिलों में लू चलने की संभावना जतायी है. इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इधर, 20 अप्रैल से लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. 20 अप्रैल को दक्षिणी भाग यानी कोल्हान और सिमडेगा के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग राजधानी रांची के आसपास गर्जन के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 21 और 22 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग यानी संताल परगना और धनबाद एवं गिरिडीह के साथ कोल्हान के अलावा सिमडेगा समेत निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, 23 और 24 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: गर्मी और लू को देखते हुए झारखंड में स्कूलों का बदला समय, आदेश जारी

जानें राज्य में गर्मी का हाल

जिला : अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) : न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रांची : 40.2 : 24.4

जमशेदपुर : 43.6 : 25.4

डाल्टेनगंज : 43.7 : 24.9

बोकारो : 41.2 : 27.7

चतरा : 40.6 : 21.7

देवघर : 44.1 : 25.5

गढ़वा : 42.9 : 22.2

गिरिडीह : 42.1 : 24.1

गोड्डा : 44.9 : 25.9

गुमला : 39.7 : 18.8

हजारीबाग : 39.4 : 24.9

खूंटी : 40.6 : 21.3

लातेहार : 39.8 : 22

लोहरदगा : 39.2 : 22.4

पाकुड़ : 44.1 : 25

रामगढ़ : 41.7 : 23.5

साहिबगंज : 42.7 : 23.4

सिमडेगा : 41.3 : 22.5

पश्चिमी सिंहभूम : 40.8 : 22.8

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola