Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में भारी बारिश की संभावना, वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, वज्रपात की आशंका पर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका
पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट

अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
झारखंड में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 जून राज्य के लगभग सभी इलाकों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे बारिश होगी. अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापामान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेसि की बढ़ोतरी हो सकती है. 28 जून को राज्य के कई स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 29 से 2 जुलाई तक राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है.
झारखंड में एक जुलाई से और तेज होगा मानसून, देवघर में लगातार होगी बारिश
मानसून प्रवेश करने के बाद भी देवघर में कम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में देवघर में तीन से चार एमएम ही बारिश होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान भी 38 से 40 डिग्री रहने की संभावना है. अपेक्षा के अनुसार बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक जुलाई से देवघर में मानसून जोरदार तरीके से आयेगा व लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम वैज्ञानिक शाउन चक्रवर्ती ने बताया कि मानसून प्रवेश कर चुका है, लेकिन वायुमंडल में नमी नहीं बनने के कारण मानसून में रुकावट आ रही है. अगले सप्ताह तक वायुमंडल में नमी पूरी तरह बनने की संभावना है, जिससे एक जुलाई के बाद मानसून तेज हो सकता है.
रांची में बारिश का सिलसिला जारी
राजधानी रांची में दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. रांची के कई इलाकों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. हालांकि, कुछ देर में ही यह बारिश खत्म भी हो जा रही है. यह सिलसिला आज भी दिन भर जारी रहेगा.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए