Jharkhand Weather Forecast : बारिश नहीं होने से छह जिलों की स्थिति ज्यादा खराब
Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
बारिश नहीं होने से छह जिलों की स्थिति ज्यादा खराब
मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक जुलाई से अब तक राज्य में करीब 168 मिमी बारिश हुई है. अब तक 296 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. करीब 43 फीसदी कमी है. छह जिलों की स्थिति ज्यादा खराब है.
रांची में हुई बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में देर शाम आज बुधवार को बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. सुबह से तेज धूप थी और गर्मी से लोग परेशान थे. इसके बाद हुई बारिश से लोगों को राहत मिली.
16 जुलाई तक हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 16 जुलाई तक भारी बारिश होगी. इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया गया है.
पलामू में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश के आसार, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट
पलामू जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.
16-17 जुलाई से बारिश का बढ़ेगा दायरा, वज्रपात की चेतावनी जारी
मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें, तो दो दिनों में मानसून फिर से सक्रिय होगा. 16-17 जुलाई से बारिश का दायरा बढ़ेगा. मेघ गर्जन व वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है.
झारखंड में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 14 जुलाई को इन इलाकों में भारी बारिश
झारखंड में एक-दो दिनों में फिर मानसून सक्रिय हो सकता है. 14 जुलाई को संताल परगना सहित राज्य के मध्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसका असर अगले दो-तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए